back to top

भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हुए संजय सिंह समेत कई नेता

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सपा के संजय सेठ तथा सुरेन्द्र सिंह नागर ने रविवार को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में संजय सिंह, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमिता सिंह, सपा छोडऩे वाले राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर और संजय सेठ ने औपचारिक तौर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर भी मौजूद थे। स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भाजपा और मजबूत होगी।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य दलों से अलग है और उसकी सोच भी बिल्कुल अलहदा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सोच देश और गरीबों के लिए है। इसी सोच के तहत अनुच्छेद 370 और 35ए का जो कलंक था, वह समाप्त हुआ है। इससे एक बड़ा संदेश गया है। उन्होंने संजय सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है। वहीं, उनकी पत्नी अमिता के बारे में उन्होंने कहा कि वह पहले भाजपा सरकार में मंत्री थीं। बाद में छोड़कर थोड़ा इधर- उधर हो गईं, लेकिन ये उनकी पुन: वापसी है। हमको विश्वास है कि वे इस बार स्थाई तौर पर पार्टी के साथ जुड़ी रहेंगी। सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुरेन्द्र सिंह नागर की पकड़ और लोकप्रियता बहुत है। वहीं संजय सेठ बेहद सरल और सज्जन व्यक्ति हैं। इन दोनों के आने से पार्टी का ग्राफ बढ़ेगा और उसकी ताकत भी बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

सांसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे,पैलेट गन केस पर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेलेट गन मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...