back to top

भाजपा पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही, यह समाजवादी आंदोलन के लिए खतरा: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पूंजीपतियों का बढ़ता प्रभाव समाजवादी आदर्शों के लिए एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि पूंजीवाद ने मीडिया पर नियंत्रण जमा लिया है और पत्रकारों से अपील की कि वे किसी का भी एजेंडा न चलाएं।

यादव, समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर यहां जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

यादव ने कहा,जब पूंजीपति हावी होते हैं, तो हम समाजवादियों के लिए यह चिंता का विषय बन जाता कि समाजवादी आंदोलन कैसे आगे बढ़ेगा और हम जनेश्वर मिश्र जी, नेताजी (मुलायम सिंह यादव), बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और राम मनोहर लोहिया के आदर्शों को कैसे कायम रखेंगे।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी लोग मिश्र को इसलिए याद करते हैं क्योंकि उन्होंने आंदोलन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी।

उन्होंने कहा, “हम उस आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं जो जनेश्वर मिश्र जी ने हम सभी को सौंपा था।जनेश्वर मिश्र को “समाजवाद का विचारक” कहा जाता है और उन्हें उत्तर प्रदेश में समाजवादी राजनीति तथा जमीनी आंदोलनों के प्रति आजीवन समर्पण के लिए याद किया जाता है।

नोएडा में हाल में हुई एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत से जुड़े सवाल पर यादव ने कहा, “किसानों, गरीबों और आम नागरिकों की जान तभी सुरक्षित होगी, जब भाजपा को सत्ता से हटाया जाएगा।यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने के अपने संकल्प पर कायम है।

RELATED ARTICLES

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...