back to top

भाजपा ने घोषित किये 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की है। मोहित बेनीवाल को पश्चिम क्षेत्र, रजनीकान्त महेश्वरी को ब्रज क्षेत्र, मानवेन्द्र सिंह को कानपुर क्षेत्र, शेषनारायण मिश्रा को अवध क्षेत्र, महेश श्रीवास्तव को काशी क्षेत्र और धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। चार क्षेत्रों में मौजूदा अध्यक्षों को दोबारा कमान सौंपी गयी है, जबकि दो क्षेत्र में नये अध्यक्ष को मौका दिया गया है।

मिशन 2022 के तहत भाजपा ने राज्य कार्यकारिणी की तरह ही क्षेत्रीय अध्यक्ष के चयन में भी नये चेहरों को तरजीह दी है। इसमें पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को बनाया गया है। प्रदेश भाजपा की नयी कार्यकारिणी में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी को महामंत्री बनाये जाने के बाद यह पद खाली था। इसके बाद से ही क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद के लिए नये चेहरे की तलाश शुरू हो गयी थी। शामली के रहने वाले मोहित युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल मोहित पश्चिम यूपी संगठन में निवर्तमान महामंत्री हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया है।

कानपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता मानवेंद्र सिंह को दूसरी बार कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। इस क्षेत्र में यूपी के 17 जिले आते हैं। मानवेंद्र सिंह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी रहे हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने इस इलाके की दस की दस लोकसभा सीटें जीत ली थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस इलाके की 52 में 48 विधानसभा सीटें भाजपा जीती थी। माना जा रहा है कि चुनावी जीत का तोहफा मानवेंद्र सिंह को मिला है और उन्हें उनके पद पर बनाये रखा गया है।

शेषनारायण मिश्रा जिनको अवध क्षेत्र की कमान दी गयी है वे इस समय भाजपा की यूपी इकाई के सदस्य हैं। इसके साथ सिंह भाजपा की राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य भी हैं। इसके पहले वह अवध क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक और गोंडा के जिलाअध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसी तरह भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर महेश चंद श्रीवास्तव को दोबारा नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

भारतीय दवा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सितंबर तिमाही में 3.5 अरब डॉलर के सौदे हुए : रिपोर्ट

नयी दिल्ली। भारतीय दवा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के कुल 72 सौदे हुए।...

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरूआती कारोबार में तेजी, रुपया 21 पैसे टूटकर 88.40 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई । फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की संभावनाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को...

भारत 257 गीगावाट के साथ चौथा सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक: प्रह्लाद जोशी

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि भारत, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा...

लखनऊ में गूंजा दादा किशन की जय सॉन्ग

फरहान अख्तर संग शहीदों के परिवारों ने मनाया जश्नलखनऊ। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर के...

छठ पूजा : उगा हे सूरज देव भोर भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा हो…

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न, जयकारों से गूंजे घाट, व्रती महिलाओं ने घाट पर बांटे प्रसाद लखनऊ। उगा हे सूरज...

ये देखना है सुकूं अब कहां से मिलता है…सुन दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भातखंडे में बेगम अख्तर की स्मृति मे दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा प्रख्यात गायिका एवं मल्लिकाए गजल के...

शिव भक्ति से ही साहस, ज्ञान और शक्ति सम्भव है

श्री शिव महापुराण कथा का चौथा दिन लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा, लखनऊ के तत्वावधान में ज्ञान सरोवर विधालय वृदांवन योजना , रायबरेली रोड कालिन्दी...

भारतीय दवा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सितंबर तिमाही में 3.5 अरब डॉलर के सौदे हुए : रिपोर्ट

नयी दिल्ली। भारतीय दवा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के कुल 72 सौदे हुए।...

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरूआती कारोबार में तेजी, रुपया 21 पैसे टूटकर 88.40 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई । फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की संभावनाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को...