back to top

प्रलोभन भरे चुनावी वायदे कर रहे हैं भाजपा-कांग्रेस: मायावती

रामपुर (उप्र)। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के शुरूआती तीन चरण में भाजपा का खाता नहीं खुल पाएगा और भाजपा के साथ साथ कांग्रेस भी प्रलोभन भरे चुनावी वायदे कर रही है।

मायावती ने यहां सपा उम्मीदवार आजम खां के समर्थन में…

मायावती ने यहां सपा उम्मीदवार आजम खां के समर्थन में गठबंधन की संयुक्त रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में कहा, भाजपा के हवा हवाई और प्रलोभन भरे चुनावी घोषणापत्र के बहकावे में नहीं आना है। भाजपा ने देश की जनता से जो अच्छे दिन दिखाने के चुनावी वायदे किए थे, वे अधिकांश वायदे केन्द्र की पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा, भाजपा का … सबका साथ, सबका विकास … जुमलेबाजी बनकर रह गया है … इसी तरह के प्रलोभन भरे चुनावी वायदे कांग्रेस भी कर रही है। अखिलेश ने कहा, हमें यकीन है इस बात का … पहले चरण और दूसरे चरण, भाजपा का दोनों चरणों में खाता नहीं खुल रहा है।

भाजपा का कोई खाता खुलने वाला नहीं है

तीसरे चरण में भी भाजपा का कोई खाता खुलने वाला नहीं है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पूरे देश में नोटबंदी व जीएसटी बिना किसी तैयारी के बहुत जल्दबाजी में लागू किए। इससे पूरे देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। इससे छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारी बहुत दुखी हैं। देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। अखिलेश यादव ने रैली में कहा, देश बहुत नाजुक समय से गुजर रहा है। कोई वर्ग ऐसा नहीं बचा है, जिसे दु:ख ना पहुंचा हो। उन्होंने कहा कि किसान का जीना दूभर हो गया है और नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

सरकार ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया

उन्होंने कहा, पांच साल की दिल्ली की सरकार और दो साल की उत्तर प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया है। लोकतंत्र में जो जनता को दुख देते हैं, समय आने पर जनता उनसे हिसाब किताब लेने का भी काम करती है। अखिलेश ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे हमें महामिलावट कहते हैं। वो जान लें, जनता की आवाज सुन लें कि ए महामिलावट की आवाज नहीं बल्कि इस बार महापरिवर्तन आने वाला है । उन्होंने कहा, भाजपा के लोग कहते हैं कि नया देश बनेगा। ए नए देश की बात कर रहे हैं लेकिन महागठबंधन कह रहा है कि देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। जब नया प्रधानमंत्री बनेगा, तभी जाकर नया देश बनेगा।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...