back to top

SC से अब्बास अंसारी को बड़ी राहत, पिता की फातिहा में शामिल होने की मिली अनुमति

नयी दिल्ली। Supreme Court ने बुधवार को जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को अपने दिवंगत पिता मुख्तार अंसारी की याद में 10 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में उनके घर पर आयोजित होने वाली शोकसभा में शामिल होने की अनुमति दे दी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने अब्बास अंसारी को 11 और 12 जून को पुलिस हिरासत में अपने परिवार के साथ समय बिताने की भी अनुमति दी और राज्य पुलिस को इस संबंध में आवश्यक बंदोबस्त करने का निर्देश दिया।

Supreme Court ने आदेश दिया कि अंसारी को नौ जून से पहले गाजीपुर जेल में स्थानांतरित किया जाए और बिना किसी अवरोध के शोकसभा में शामिल होने की अनुमति दी जाए। पीठ ने कहा, याचिकाकर्ता को 10 जून को शाम छह बजे गाजीपुर वापस ले जाया जाएगा और 11 जून तथा 12 जून को सुबह नौ बजे फिर से उनके घर ले जाया जाएगा और दोनों दिन अपने परिवार तथा करीबी रिश्तेदारों के साथ समय बिताने की अनुमति दी जाएगी। शीर्ष अदालत ने अब्बास अंसारी को 13 जून को कासगंज जेल वापस भेजने का निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) गरिमा प्रसाद ने कहा कि अब्बास के खुद के कबूलनामे के हिसाब से उनके पिता की मृत्यु से संबंधित सभी रस्म पूरी कर ली गई हैं और अब कोई रस्म नहीं बची है। प्रसाद ने पीठ से अनुरोध किया कि आदेश में यह कहा जाए कि इसे मिसाल के तौर पर नहीं लिया जाएगा क्योंकि राज्य में एक लाख से अधिक कैदी हैं और अदालत में इस तरह के अनुरोधों की बाढ़ आ जाएगी।

इस पर पीठ ने कहा, कानून व्यवस्था से आपको निपटना है। हमें एक लाख लोगों को इस तरह की राहत देने में कोई आपत्ति नहीं है। मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इससे पहले शीर्ष अदालत ने अब्बास अंसारी को अपने दिवंगत पिता के चालीसवें में आॅनलाइन तरीके से शामिल होने की अनुमति दी थी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...