back to top

बाइडन ने 15 कार्यकारी आदेशों पर किए हस्ताक्षर, ट्रंप की अहम नीतियों को पलटा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पदभार संभालते ही 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए ,जिनमें से कुछ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम विदेश नीतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कुछ फैसलों को पलटने वाले हैं। इन कार्यकारी आदेशों में पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में पुन: शामिल होने, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अमेरिका को अलग होने से रोकने, मुस्लिम देशों से लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध को हटाने और मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण को तत्काल रोकना आदि शामिल हैं।

बाइडन ने बुधवार को कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर के बाद व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा, मैं आज के कार्यकारी कदमों से गौरवान्वित हूं, और मैंने अमेरिका की जनता से जो वादा किया किया था, उन्हें मैं पूरा करने जा रहा हूं, अभी लंबी यात्रा करनी है। ए बस कार्यकारी आदेश हैं। वे जरूरी हैं, लेकिन जो हम करने वाले हैं उनके लिए हमें विधेयकों की जरूरत पड़ेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि आने वाले दिनों में वह और कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं।

बाइडन का पहला कार्यकारी आदेश 100 दिन मास्क लगाने वाला था, जिसमें देश की जनता से 100दिन तक मास्क लगाने की अपील की गई है। व्हाउट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को अपनी पहली प्रेस वार्ता में कहा कि बाइडन ने 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि बाइडन ने पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका को पुन: शामिल कराया है और इस प्रकार से वह एक महत्वाकांक्षी समझौते के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के वैश्विक नेतृत्व में अमेरिका को वापस लाए हैं।

साकी ने कहा कि, उन्होंने नस्लवादी समानता को बढ़ावा देने और संघीय कार्यक्रमों तथा संस्थानों में प्रणालीगत नस्लवाद को जड़ से समाप्त करने के सरकारी प्रयास शुरू किए हैं। उन्होंने अटॉर्नी जनरल से परामर्श के बाद आंतरिक सुरक्षा मंत्री को निर्देश दिया है कि वह डीएसीए (डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स) को बचाने के लिए सभी उचित कार्वाई करें। यह उन लोगों को निर्वासन से अस्थाई राहत प्रदान करता है जो तब यहां आए थे जब वे बच्चे थे। प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति ने मुस्लिम देशों से आने वाले लोगों पर लगे प्रतिबंधों को भी समाप्त कर दिया है साथ ही अमेरिका और मैक्सिको की सीमा पर बनने वाली दीवार पर भी रोक लगा दी है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...