देहरादून: सत्ताधारी भाजपा ने देश भर में अपने 14 करोड़ से अधिक सदस्य बना लिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी तथा पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने यहां पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर दिए अपने संबोधन में कहा कि पिछले सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी ने 10 करोड़ सदस्य बनाए और पार्टी के संविधान के अनुसार,इस साल न्यूनतम 20 प्रतिशत सदस्यों की वृद्धि की जानी थी। सिंह ने कहा कि अब तक चार करोड़ नए सदस्य बन चुके हैं और देश भर में सदस्यों की कुल संख्या 14 करोड़ से अधिक हो चुकी है।