back to top

गोमतीनगर विस्तार स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बसंत पंचमी श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई

लखनऊ, गोमतीनगर विस्तार।
गोमतीनगर विस्तार स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बसंत पंचमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएँ की गईं।

मंदिर के संस्थापक एवं व्यवस्थापक अलंकार पाण्डेय ‘आशु’ ने बताया कि श्री खाटू श्याम जी की असीम कृपा से मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण निष्ठा और श्रद्धा के साथ संपन्न की गईं। बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा को पीतांबरी वस्त्र धारण कराए गए, जिसे प्रसाद स्वरूप सभी भक्तों में वितरित किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन मंदिर समिति द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। इसके साथ ही प्रभु इच्छा अनुसार भंडारे एवं कीर्तन का आयोजन भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री के.के. अग्रवाल, श्री नमन अग्रवाल, श्री सर्वेश सिंह (पूर्व छात्र नेता, लखनऊ विश्वविद्यालय), अर्चना पाण्डेय, श्री सामर्थ अग्रवाल, शुभम मिश्रा, विशाल गुप्ता, राजीव तिवारी, अमित सिंह, अमन अग्रवाल, राजश्री पांडेय, रिशु सहित मंदिर के अनेक सेवादार उपस्थित रहे। अलंकार पाण्डेय ‘आशु’ ने आगे बताया कि आगामी 5 जून को मंदिर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भी भव्य आयोजन की तैयारियाँ मंदिर परिसर में उत्साहपूर्वक की जा रही हैं। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू ने मोजतबा खामेनेई को भी दी सख्त चेतावनी,बोला- मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को...

यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का संयुक्त अभियान उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर...

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...