back to top

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बाराबंकी स्टेशन बनेगा भव्य

यात्री सुविधाओं में विस्तार करने के साथ स्टेशन का होगा आधुनिकीकरण

लखनऊ। भारतीय रेल द्वारा अपने चयनित स्टेशनों का आधुनिकीकरण करते हुए इनको नवीनतम सुख सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना का प्रारंभ किया गया है । इस योजना के तहत भारतीय रेल के कुल 1309 स्टेशनों का पुनर्विकास करते हुए इनको अत्याधुनिक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी दूरदर्शी योजना के अंतर्गत उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी जं. स्टेशन का भी कायाकल्प किया जा रहा है

बाराबंकी जं. स्टेशन पर किये जाने वाले कार्यों के तहत रेलवे स्टेशन की पुर्नसज्जा,परिसर का सौन्दर्यीकरण, दिव्यांगजनों के अनुकूल आधारभूत सुविधाएं, बेहतर प्रकाश व्यवस्था,यात्री सुविधाओं में वृद्धि और इनका आधुनिकीकरण, पर्यावरण के अनुकूल वातावरण तैयार करना जैसे कार्यों को एक क्रमबद्ध रूप में संपन्न कराये जाने की दिशा में कार्य प्रगति पर हैं । बाराबंकी जं. स्टेशन की इस प्रक्रिया पर अनुमानित लागत रू० 33.42 करोड़ का व्यय होगा।

स्टेशन पर इस योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यो का विवरण में नये स्टेशन भवन का निर्माण व पोर्टिको का प्रावधान, द्वितीय प्रवेश द्वार पर नये स्टेशन भवन एवं सरकुलेटिंग एरिया का निर्माण व विकास । स्टेशन भवन में यात्रियों लिए फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था आधुनिक प्रतीक्षालय, बेबी फीडिंग कक्ष । कैफेटेरिया एवं रिटेल सुविधाएं, आरामदायक टिकाऊ एवं आधुनिक फर्नीचर, एक स्टेशन एक उत्पाद के कम से कम दो स्टॉल एग्जीक्यूटिव लाउंज एवं व्यावसायिक बैठकों के लिए स्थान, लॉकर रूम होगा।

सरकुलेटिंग एरिया में यात्रियों के आगमन एवं प्रस्थान हेतु चौड़ी सड़को का प्रावधान, सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र। बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्थानीय शिल्पकला एवं संस्कृति के समावेश से सौन्दर्यीकरण एवं हरित पटटी का विकास, यात्रियों की सुगमता एवं मार्ग दर्शन हेतु अच्छी दृश्यता एवं सौन्दर्ययुक्त साइनेज एवं सेरेमोनियल फलैग का प्रावधान, जल निकासी की समुचित व्यवस्था । सरकुलेटिंग एरिया में बेहतरीन यात्री अनुभव हेतु रेल कोच रेस्टोरेंट का प्रावधान होगा। 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण, जिसका रूफ प्लाजा के रूप में विकास होगा।

दिव्यांगजनों हेतु आवश्यक आधुनिक सुविधाओं का विकास। उच्चस्तरीय प्लेटफार्म, प्लेटफार्म सतह का सुधार,यात्रियों के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्री प्रसाधन,रैम्प एवं स्वचालित सीढ़ियों का प्रावधान। एलईडी आधारित स्टेशन नेम.बोर्ड आधुनिक कोच गाइडेंस एवं ट्रेन इंडीकेशन बोडर्, सुरक्षा एवं संरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा ,फ्री वाई-फाई की सुविधा, जीपीएस्० क्लॉक एवं स्वचालित यात्री उदघोषणा प्रणाली का प्रावधान होगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...