back to top

हर वर्ग के लिए प्रतिबद्ध है बैंक ऑफ इंडिया : सीजीएम

बैंक ऑफ इंडिया ने लखनऊ में मुख्य महाप्रबंधक अशोक कुमार पाठक की उपस्थिति में मेगा ग्राहक संपर्क कार्यक्रम एवं किसान दिवस का आयोजन किया

लखनऊ । देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ इंडिया ने शनिवार को लखनऊ में मेगा ग्राहक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक अशोक कुमार पाठक, फील्ड महाप्रबंधकलखनऊ अमरेन्द्र कुमार,लखनऊ अंचल के आंचलिक प्रबंधक नरेन्द्र कुमार दास,बैंक के सम्मानित ग्राहकों,एफ़जीएमओ लखनऊ एवं लखनऊ अंचल तथा शाखाओं के स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ अंचल के ग्रामीण शाखाओं द्वारा वित्तपोषित किसानों एवं अन्य ग्राहकों ने भाग लिया। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 01 जुलाई 25 से 31 जुलाई 25 तक किसान माह मनाया जा रहा है और 19 जुलाई को बैंक के राष्ट्रीयकरण के दिन को किसान दिवस के रूप में मनाया गया।

मुख्य महाप्रबंधक अशोक कुमार पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, बैंक ऑफ इंडिया एक अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। हमारे बैंक में सभी ग्राहक वर्ग के लिए बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं। आप बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लें एवं उसका सही इस्तेमाल करें और प्रगति करें। बैंक में प्रत्येक स्टाफ बैंक और राष्ट्र के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक विशेष रूप से भारत सरकार की विभिन्न पहलों को बढ़ावा देकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए भी काम कर रहा है। बैंक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पहलों और वित्तीय समावेशन योजनाओं के माध्यम से सार्वजनिक/सामूहिक बैंकिंग में सक्रिय रूप से लगा हुआ है।ग्राहकों से संवाद करते हुए मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने उनके प्रश्नों का समाधान किया। ग्राहकों से प्राप्त सुझावों को नोट किया गया और उन पर विचार करने के लिए कहा। मेगा ग्राहक संपर्क में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गयाएवं विभिन्न प्रकार के बैंकिंग सुविधाओं के लाभार्थी ग्राहकों को मंजूरी पत्र प्रदान किए गए।

अपने लखनऊ दौरे में अशोक कुमार पाठक ने बैंक द्वारा वित्तपोषित बीसीजी प्लांट, ग्राम-बीबीपुर, तहसील बक्शी का तालाब का दौरा किया एवं बैंक के प्रोमोटर्स से बातचीत की। उन्होंने बैंक के स्टाफ सदस्यों को भी संबोधित किया और बैंक की भावी योजनाओं के विषय में चर्चा की एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बैंक ऑफ इंडिया कई जिलों में अग्रणी बैंक के रूप में कार्य कर रहा है और समाज के हर वर्ग के के लिए अतुल्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। बैंक ऑफ इंडिया, खुदरा, कृषि और एमएसएमई क्षेत्रों सहित सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूहों, केसीसी और पीएम स्वनिधि आदि योजनाओं के लिए ऋण प्रदान करता है। डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, क्यूआर कोड और मोबाइल बैंकिंग एप ‘ओमनी नियो’ की सुविधा प्रदान की गई है। तेज़ ग्राहक सेवाओं और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए शाखाओं को ई-गैलरी से सुसज्जित किया गया है। आंचलिक प्रबन्धक नरेंद्र कुमार दास ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं ग्राहकों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...