back to top

बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

चटगांव (बांग्लादेश)। बांग्लादेश के वनडे कप्तान और खेल के सभी प्रारूपों में टीम के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शुमार तमीम इकबाल ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से संन्यास की घोषणा की। इस 34 साल के बायें हाथ के क्रिकेटर ने भारत में 50 ओवर के विश्व कप से महज तीन पहले खेल को अलविदा कहने का फैसला किया।

बांग्लादेश के यहां अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में हारने के एक दिन बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया।इकबाल ने कहा, यह मेरे करियर का अंत है। मैंने खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। मैं इसी क्षण से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं। उन्होंने कहा, मैं अपनी टीम के सभी साथियों, कोचों, बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) के अधिकारियों, मेरे परिवार के सदस्यों तथा उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो मेरी इस लंबी यात्रा में मेरे साथ रहे हैं।

इन सभी ने मुझ पर भरोसा बनाये रखा। इकबाल ने अपने 16 वर्ष के क्रिकेट करियर में 70 टेस्ट में 5,134 रन बनाये जिसमें 10 शतक और एक दोहरा शतक शामिल है।वनडे क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के तौर पर उनकी काबिलियत शानदार रही जिसमें उन्होंने 241 मैचों में 8,313 रन बनाये है। जिसमें 14 शतक जड़े थे जो बांग्लादेश के लिए किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा सैकड़े भी हैं। वह मौजूदा क्रिकेटरों में तीसरे सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी भी हैं जिसमें वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद शामिल हैं।

इकबाल ने अपने संन्यास की स्पीच में कहा, मैं प्रशंसकों का भी शुक्रिया करना चाहूंगा। आपके भरोसे और प्यार ने मुझे बांग्लादेश के लिए सर्वश्रेष्ठ करने के लिये प्रेरित किया। मैं अपनी जिंदगी के अगले अध्याय के लिए आपकी दुआएं चाहता हूं। अपनी दुआओं में याद रखना।इकबाल ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण 2007 में किया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 रन बनाये जिसमें 25 शतक और 94 अर्धशतक शामिल हैं।इकबाल ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट अप्रैल में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। बीसीबी ने अभी तक 50 ओवर के प्रारूप में कप्तान की घोषणा नहीं की है।

RELATED ARTICLES

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...