back to top

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रन से हराकर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया

सिलहट (बांग्लादेश)। ताइजुल इस्लाम के छह विकेट की मदद से बांग्लादेश ने बुधवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 78 रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान की टीम 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 358 रन पर आउट हो गई। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच 104 रन से जीता था। पाकिस्तान ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन सुबह अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 316 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसने 11.2 ओवर में अपने बाकी बचे विकेट गंवा दिये। बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल ने पांचवें दिन गिरे तीन विकेटों में से दो विकेट लिए।

उन्होंने 34.2 ओवरों में 120 रन देकर छह विकेट हासिल किए। पाकिस्तान ने पांचवें दिन सुबह 42 रन जोड़े, लेकिन उसने अपने अंतिम तीन विकेट 13 गेंदों में बिना कोई रन जोड़े गंवाए। इस तरह से बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी बार श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। इससे पहले उसने 2024 में 2-0 से जीत हासिल की थी।मोहम्मद रिजवान की जुझारू पारी भी पाकिस्तान के काम नहीं आई।

रिजवान (94) ने दिन के तीसरे ओवर में नाहिद राणा (71 रन देकर दो विकेट) पर लगातार चौके लगाकर पाकिस्तान के इरादे स्पष्ट किए। साजिद खान (28) ने भी खुलकर रन बनाकर बांग्लादेश के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।लेकिन ताइजुल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने साजिद को आउट करके रिजवान के साथ उनकी 54 रन की साझेदारी को समाप्त किया। इस तरह से उन्होंने टेस्ट मैचों में 18वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। अगले ओवर में रिजवान ने शोरिफुल इस्लाम की गेंद पर गली में कैच दे दिया। इसके बाद ताइजुल ने अगले ओवर में खुर्म शहजाद को शून्य पर आउट करके पाकिस्तान की पारी समाप्त कर दी।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश की पाकिस्तान पर जीत से डब्ल्यूटीसी तालिका में छठे स्थान पर खिसका भारत

दुबई। बांग्लादेश का पाकिस्तान के खिलाफ अपनी घरेलू धरती पर खेली गई टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप करने के कारण भारतीय क्रिकेट...

CSK पर जीत से शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए उतरेगा GT

अहमदाबाद। प्लेआफ में पहले ही अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ गुरुवार को यहां होने...

आर्सेनल ने 22 साल में पहली बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता

लंदन।आर्सेनल का प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का पिछले 22 साल से चला आ रहा लंबा इंतजार आखिरकार मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी...

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराई: सूत्र

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल में अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराई। यह जानकारी एक सूत्र ने इन खबरों का खंडन करते हुए...

आर्सेनल ने 22 साल में पहली बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता

लंदन।आर्सेनल का प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का पिछले 22 साल से चला आ रहा लंबा इंतजार आखिरकार मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी...

दवा विक्रेताओं की एक-दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिली-जुली प्रतिक्रिया

नयी दिल्ली। आनलाइन मंचों की अनियमित प्रथाओं और भारी छूट के खिलाफ आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की एक-दिवसीय हड़ताल मिली-जुली प्रतिक्रिया...

ट्रंप की यात्रा के कुछ दिन बाद शी और पुतिन ने बीजिंग में की बात

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यहां द्विपक्षीय संबंधों और ईरान, यूक्रेन युद्ध तथा व्यापार...