वैदिक मंत्रोच्चर के साथ हुई बाबा नीब करौरी की प्राण प्रतिष्ठा

भंडारा में बड़ी संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ। बालागंज स्थित प्राचीन श्री बालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गुरु पुर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा नीब करौरी जी महाराज की दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परम्पराओं के बीच आचार्यों ने बाबा की प्रतिमा को विराजमान कराया। इसके बाद भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से बाबा के दर्शन-पूजन व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर को सुंदर ढंग से सजाया गया। भजनों के बीच बाबा नीब करौरी जी महाराज की प्रतिमा को पारंपरिक पोशाक व फूलों की मालाओं से सुशोभित कर विधिवत पूजन-अर्चन की गई। इसके बाद हवन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारा और महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य आयोजक पंकज शुक्ला व अनुराग पांडेय, आदेश सिंह, प्रदोष शुक्ला, गोपाल नारायण शुक्ला, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, अवधेश अवस्थी, जितेन्द्र द्विवेदी, राजकिशोर समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

सावन माह आज से शुरू, शिवालयों में होगी भगवान भोले की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन माह गुरुवार से शुरू हो रहा है। सावन 11 जुलाई को शुरू होकर 9 अगस्त को समाप्त होगा।...

गुरु पूर्णिमा : मंदिरों और आश्रमों में गुरु पूजा, लिया आशीर्वाद

लखनऊ। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। वेद व्यास...

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों को किया सम्मानित

1200 से अधिक गुरूजनों का सम्मान किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा अपने परिसर में गुरु पूर्णिमा जयंती के अवसर पर आज...

Latest Articles