back to top

सफलता ने मुझे भरोसा दिलाया कि मैं सही राह पर बढ़ रहा हूं: आयुष्मान

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए उनका चयन तथा उन्हें मिली सफलता इस बात का आश्वासन है कि ऐसी पटकथाओं को चुन कर वह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जिन्हें स्वीकार करने से पहले दूसरे कलाकार दो बार सोचते हैं। आयुष्मान ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। साल 2018 में आयुष्मान की दो फिल्मों ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ को उल्लेखनीय सफलता मिली और इस साल ‘आर्टिकल 15’ ने धूम मचा दी। अब आयुष्मान ‘ड्रीम गर्ल’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि 2012 में फिल्म ‘विकी डोनर’ से दर्शकों में जगी उम्मीद पर खरा उतरना उनके लिए एक जिम्मेदारी है।

आयुष्मान ने इस बीच ‘दम लगा के हैशा’ और ‘शुभ मंगल’ सावधान जैसी फिल्में भी कीं। उन्होंने कहा सफलता इस बात का आश्वासन है कि ऐसी पटकथाओं को चुन कर मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं जिन्हें स्वीकार करने से पहले दूसरे कलाकार दो बार सोचते हैं। इससे मुझे अलग अलग विषय चुनने की हिम्मत मिलती है। पीटीआई भाषा को दिए साक्षात्कार में उनहोंने कहा मैंने जोखिम उठाया और यह तो मैं अपनी पहली फिल्म से ही करता आ रहा हूं। अलग तरह की पटकथाएं मैंने चुनीं जो दूसरे कलाकार आसानी से स्वीकार नहीं करते। मेरे विचार से यही मेरे लिए सुरक्षा वाली बात है। वह मानते हैं कि लोगों की याददाश्त तेज नहीं होती क्योंकि हर हफ्ते या पखवाड़े में फिल्म रिलीज होती है और चलती है। लोग भूल जाते हैं। इसलिए गतिशील रहना जरूरी है ताकि लोगों को याद रहे कि हां, आप भी यहां हैं।

RELATED ARTICLES

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

चंदा चोरी की खबर देने वाले पत्रकार के खिलाफ रोडरेज का मामला, उच्चतम न्यायालय का रुख किया

नयी दिल्ली।अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं को उजागर करने वाले एक पत्रकार ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 77744 पर खुला, रुपये में भी 7 पैसे की तेजी

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक तथा इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...