back to top

शुभ मंगल ज्यादा सावधान की सफलता से आयुष्मान खुराना खुश

मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ पर मिल रहीं प्रतिक्रियाओं से बहुत खुश हैं।

आयुष्मान ने कहा, जब आप किसी वर्जित विषय पर फिल्म बनाते हैं तो सबसे पहले योजना बनाते हैं कि कैसे इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। फिर हमने सेम सेक्स संबंध पर फिल्म बनाने का फैसला लिया और इसे हमने हास्य फिल्म के तौर पर पेश किया। हमारे इस फैसले की वजह से ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ आज सफल है।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर फिल्म बनाना बहुत ही मुश्किल काम था। आयुष्मान ने कहा, हम पहले से ही जानते थे कि इस विषय की फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाना बहुत ही मुश्किल का काम है। इसलिए, मनोरंजन के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाने का हमने फैसला किया और मुझे खुशी है कि हमारी महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश वाली फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। संदेश काफी संख्या में लोगों तक पहुंच गया है और इसने घर के भीतर इस विषय पर बातचीत को गति दी है।

‘शुभ मंगल सावधान’ की सफलता देखकर मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि यह भारतीय दर्शकों के लिए सबसे अधिक वर्जित विषयों में से एक है। इसकी सफलता यह दिखाती है कि भारत विकसित हो गया है और परिवार के लोग इस विषय पर फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार हैं।

आयुष्मान चाहते हैं कि सिनेमा जगत में ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ जैसी फिल्में और बनें, और उम्मीद करते हैं कि फिल्म निर्माता ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाने को तैयार हों।

RELATED ARTICLES

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में...

चंदा चोरी की खबर देने वाले पत्रकार के खिलाफ रोडरेज का मामला, उच्चतम न्यायालय का रुख किया

नयी दिल्ली।अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं को उजागर करने वाले एक पत्रकार ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में...

चंदा चोरी की खबर देने वाले पत्रकार के खिलाफ रोडरेज का मामला, उच्चतम न्यायालय का रुख किया

नयी दिल्ली।अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं को उजागर करने वाले एक पत्रकार ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 77744 पर खुला, रुपये में भी 7 पैसे की तेजी

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक तथा इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...