back to top

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले 6 लोगों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एटीएस ने रविवार को आजमगढ़ और मिजार्पुर में जिलों में छापामारी करके अवैध एक्सचेंज चला रहे गिरोह का भण्डाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान एटीएस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम को छापेमारी में सिम बॉक्स के अलावा बड़ी तादाद में भारतीय और नेपाली, लैपटॉप व अन्य उपकरण बरामद हुए है। पड़ताल में सामने आया कि यह गिरोह अंतर्राष्ट्रीय गेटवे को बाइपास करते हुए इंटरनेट कॉल को लोकल वॉइस कॉल में बदल कर कॉलिंग करा रहा था।

यूपी एटीएस ने मिजार्पुर के कोतवाली और आजमगढ़ के कोतवाली, सरायमीर, सिधारी और निजामाबाद थानाक्षेत्रों में जिला पुलिस के सहयोग से छापा मारकर नदीम अहमद, दीवान बसर खां, मुन्ना कुरैशी, शमीम, कलीम अहमद और फारूख करीम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानाक्षेत्रों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

देश के राजस्व को पहुंचा रहे थे हानि

खाड़ी देश से आने वाली काल को लेकर खुफिया इनपुट मिले थे। इस पर स्पेशल डीजी एलओ प्रशांत कुमार के निर्देश पर एडीजी एटीएस ने सभी फील्ड इकाईयों को सक्रिय किया। इसके बाद आजमगढ़ और मिजार्पुर में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज की जानकारी मिली। पता चला कि वर्चुअल नम्बरों के जरिए से इंटरनेशनल कॉल कराई जा रही है। इसके बाद आजमगढ़ और मिजार्पुर में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज की जानकारी मिली। पता चला कि वर्चुअल नम्बरों के जरिए से इंटरनेशनल कॉल कराई जा रही है। जिसमें कॉलर की पहचान नहीं पाती है। साथ ही सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी नदीम वर्ष 2019 में भी अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामले में मऊ से गिरफ्तार हुआ था।

ATS arrested 6 people running illegal telephone exchange

शातिर ऐसे करते थे काम

आरोपियों ने बताया कि भारत में प्रतिबंधित एप्लीकेशन को वीपीएस के जरिए से मोबाइल पर डाउनलोड किया जाता। इसके बाद भारतीय नम्बरों से वर्चुअल नम्बर जनरेट करते। इन वर्चुअल नम्बरों के जरिए इंटरनेट द्वारा अपने मोबाइल को नोड बनाकर अन्तर्राष्ट्रीय कॉल्स कराने की सेवा उपलब्ध कराई जाती। इसी तरह अन्तर्राष्ट्रीय कॉल किसी भी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के गेटवे पर दर्ज नहीं होती है। जिसमें कॉलर व कॉल रिसीव करने वाली पार्टी की पहचान नहीं हो सकती। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घायत है। आरोपियों के पास से सात सिम बॉक्स, कुल 23 प्री-एक्टिीवेटेड भारतीय सिम, नौ प्री- एक्टिीवेटेड नेपाली सिम, 79 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक टैबलेट, एक सीपीयू और 21 राउट/मोडम बरामद हुए है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...