back to top

आयकर विभाग ने बीपीएल कार्ड धारक को किया तलब, अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति से जुड़ा है मामला

लखनऊ/प्रयागराज। मारे गए गैंगस्टर और नेता अतीक अहमद से जुड़े कथित बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) गुजर बसर करने वाले एक सुरक्षाकर्मी को नये समन जारी किए हैं।

आरोप है कि इस बीपीएल कार्ड धारक के पास उत्तर प्रदेश में करोड़ों रुपये मूल्य के छह भूखंड थे। आयकर विभाग ने साथ ही संबद्ध लोगों के बयान दर्ज किए। आयकर विभाग का एक दल सुरक्षाकर्मी सूरज पाल के प्रयागराज जिले के पीपलगांव स्थित घर पहुंचा और उसके परिजन को पाल के खिलाफ जारी समन सौंपा।

बताया जाता है कि पाल फरार है और उसकी बेटी द्वारा विभाग के समक्ष दर्ज कराए गए बयान के अनुसार परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पाल कहां है। आयकर विभाग ने पाल को अतीक अहमद और उसके गिरोह के सदस्यों की 40 से अधिक संपत्तियों के बेनामीदार (जिसके नाम पर बेनामी संपत्ति है) के रूप में चिह्नित किया है।

अतीक अहमद (60) और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की अप्रैल माह में तीन हमलावरों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब प्रयागराज में पुलिस उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जा रही थी। कहा जाता है कि पाल, खालिद अजीम के रिश्तेदार मोहम्मद अशरफ का सुरक्षाकर्मी है। आयकर विभाग के मुताबिक, पाल के पास बीपीएल राशन कार्ड है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने इस सप्ताह पाल के एक पड़ोसी सहित कुछ स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए थे। सूत्रों के अनुसार, पाल के पड़ोसी ने आयकर विभाग के अधिकारियों को बताया था कि वह करीब दस वर्षों से पाल के पड़ोस में रह रहा है, लेकिन नहीं जानता कि पाल क्या काम करता है।

यह खबर पढ़े –आज़म खां के 30 से ज्यादा ठिकानों पर IT की रेड, कर चोरी मामले में हुई बड़ी कार्रवाई 

 

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...