back to top

किसी भी कीमत पर जीतनी होगी कोरोना के खिलाफ जंग : योगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए रविवार को कहा कि हमें किसी भी कीमत पर कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतनी होगी। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि हमें हर हाल में किसी भी कीमत पर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतनी होगी।

उन्होंने जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड-19 के सिलसिले में हर सुबह शाम बैठक करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी गश्त करें। मुख्यमंत्री ने बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज स्थित बाल संस्थान में कोविड-19 मरीजों के लिए समर्पित अस्पताल तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संयंत्र शुरू करने के बाद 50 बिस्तर की एक चिकित्सा इकाई जल्द से जल्द शुरू की जाए।

योगी ने एकीकृत नियंत्रण कक्षों के जरिए कोविड-19 रोगियों की लगातार निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि रोगियों से रोजाना कम से कम दो बार संपर्क किया जाए और अगर उनमें गंभीर लक्षण पाए जाएं तो उन्हें तुरंत कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर निजी अस्पताल कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों से निर्धारित दर से ज्यादा शुल्क वसूलते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्वाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी जलभराव ना हो। इसके अलावा जलभराव वाले इलाकों का सर्वे करके परियोजना रिपोर्ट तैयार कर एक हफ्ते में पेश की जाए। जगह-जगह भरे हुए पानी को अस्थाई व्यवस्था के तहत पंपिंग सेट के जरिए निकाला जाए।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...