back to top

Asia Cup 2023 : आर अश्विन ने पाकिस्तान को बताया खतरनाक टीम, जानिए ऐसा क्यों कहा 

चेन्नई. भारत के शीर्ष स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि एशिया कप में पाकिस्तान को हराना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी उसे और खतरनाक बनाते हैं।

भारत और पाकिस्तान दोनों को खिताब के प्रबल दावेदार बताते हुए अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अगर लगातार अच्छी पारियां खेलते रहे तो एशिया कप और विश्व कप में पाकिस्तान बेहद खतरनाक टीम होगी।

पाकिस्तान का सामना पहले मैच में नेपाल से है जबकि दो सितंबर को उसकी टक्कर भारत से होगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने पिछले तीनों वनडे जीते हैं। अश्विन का मानना है कि पाकिस्तानी टीम की गहराई उसे एशिया कप और विश्व कप में प्रबल दावेदार बनाती है।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान के पास असाधारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। टेप बॉल क्रिकेट की वजह से उनके पास हमेशा बेहतरीन तेज गेंदबाज रहते हैं। उनकी बल्लेबाजी भी नब्बे और 2000 के दशक में अच्छी रही है। लेकिन विभिन्न टी20 लीगों में खेलने से पिछले पांच छह साल में उनकी बल्लेबाजी फिर बेहतर हुई है। पाकिस्तान सुपर लीग के अलावा वे बिग बैश लीग में भी खेल रहे हैं।

अश्विन ने कहा कि टीम को रणनीतिक फायदे के तौर पर एक गेंदबाज को क्रीज से बाहर निकलने वाले बल्लेबाज के आउट करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, इनमें से कुछ नैतिक रूप से ऊंचे बनते हुए इस मामले में कहेंगे,  हम इस तरह का क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। लेकिन स्मार्ट टीम इस तरह के बयानों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करेंगी। यह रणनीतिक फायदा है।

यह भी पढ़े —कोई नहीं ढूंढ पाएगा आपकी पर्सनल फोटो, अब गूगल ला रहा दमदार फीचर  

RELATED ARTICLES

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...

भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में तूफान और बारिश से 31 लोगों की गई जान

भदोही/बदायू/फतेहपु/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण बुधवार को 31 लोगों...

नीट परीक्षा में गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपने तोड़ दिए: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर...

तथ्य छिपाकर याचिका दाखिल करने पर लगा एक लाख रुपये का हर्जाना

लखनऊ। इलाहाबाद की लखनऊ पीठ ने बुधवार को अदालत के समक्ष याचिका दायर करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने के लिए एक वादी पर...

बस्ती में एक महिला ने बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपने छह साल के बेटे की हत्या करने के...