back to top

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री या धरनों के नेता: योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए सवाल किया कि आप प्रमुख शहर की सरकार के मुखिया हैं अथवा धरना और प्रदर्शन के नेता हैं? पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर के समर्थन में यहां रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, हमें विश्वास है कि वह दिल्ली में हमारी जीत का खाता खोलेंगे जैसे वह क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए खाता खोलते थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहली बार हिंडन एयर बेस पर उतरे और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद यहां की सड़कों की हालत देखकर वह हैरान हैं। उन्होंने आरोप लगाया, आप सरकार ने दिल्ली को गड्ढों का शहर बना दिया है और शहर की जनता की भावनाओं को आहत किया है। केजरीवाल को विकास से कोई लेना-देना नहीं है और उनकी राष्ट्रीय राजधानी की बेहतरी के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

निशाना साधते हुए योगी ने पूछा कि

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए योगी ने पूछा कि आप संयोजक दिल्ली के मुखिया हैं या धरने के। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में सत्ता पाने से पहले कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला करते थे और अब उसी पार्टी से गठबंधन को लेकर बेचैन हैं। आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि वह नाकाम हो चुकी है और उसे अपने गढ़ अमेठी में भी हार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस विफल हो चुकी है क्योंकि नकारात्मक राजनीति नहीं करती। राजकुमार (राहुल गांधी) के बाद उसने शहजादी (प्रियंका गांधी वाड्रा) को उतार दिया।

और उसके बाद क्या हुआ

और उसके बाद क्या हुआ। वे अमेठी में भी हार देख रहे हैं। उप्र के मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी पर अमेठी में बच्चों को गाली वाली भाषा सिखाने का भी आरोप लगाते हुए कहा, कृपया ए गाली-गलौच इटली में जाकर सिखाएं। जमात-उद-दावा प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा, उसकी उन देशों की यात्रा पर पाबंदी लगाई गई है जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं और उसकी संपत्ति भी कुर्क कर ली जाएगी, जिसका मतलब है कि वह कहीं बचकर नहीं जा सकता। उसका हाल भी ओसामा बिन लादेन जैसा होगा और एक दिन वह (अजहर) कुत्ते की मौत मारा जाएगा जैसे लादेन मारा गया था। यह भारत की शक्ति है और ऐसे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो 130 करोड़ भारतीयों को इस ताकत का आभास करा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...