back to top

सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पांच फरवरी को आगरा में सेना की इकाई में चालक के पद पर तैनात अखिलेश चौधरी (28) की राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 93 पर एक कोल्ड स्टोरेज के पास कुछ हथियारबंद लोगों ने आपसी रंजिश में हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की बहन डॉली कुमारी ने सादाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई अखिलेश भारतीय सेना में कार्यरत था और वह हाथरस अदालत से अपने मित्र की कार से आगरा की ओर जा रहा था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, रास्ते में एक कोल्ड स्टोरेज और चन्द्रा फार्म हाउस के पास ईको कार व मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अखिलेश पर गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस मामले में आठ आरोपियों पर 25-25 हजार रुपय का इनाम घोषित किया है।

सिन्हा ने बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी योगेश कुमार, दरोगा विजय कुमार और बीट कांस्टेबल हर्षपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस हत्या के मामले में पहली नजर में पुलिस की लापरवाही पायी गयी है।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...