back to top

उप्र में चार परियोजनाओं को यूनिक आईडी की स्वीकृति

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने चार प्रमुख लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार चारों परियोजनाओं के माध्यम से संयुक्त रूप से लगभग 1100 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश का प्रस्ताव है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और निर्देशन में इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से ना केवल लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।बयान में कहा गया कि लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं के प्रस्तावों की समीक्षा के लिए सोमवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कुल चार परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की मंजरी दी गई। बयान में कहा गया कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया परियोजनाओं को जÞमीनी स्तर पर उतारने की दिशा में एक अहम चरण मानी जा रही है।

बयान में कहा गया कि स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत वाराणसी में मै0 ओडब्लू एम, मुरादाबाद में आरपी एंड संस, लखनऊ में मै0 एएमटी और मै0 रेसीप्रोकल द्वारा लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग इकाइयों की स्थापना प्रस्तावित है। बयान में कहा गया कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में आधुनिक भंडारण और वितरण नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। बयान में कहा गया कि ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स नीति-2022 के अंतर्गत स्वीकृत की गई हैं, जिसके तहत निवेशकों को वित्तीय प्रोत्साहन, कर छूट और अन्य सहूलियतें प्रदान की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...