back to top

सामूहिक प्रयास से प्रदेश को रोग मुक्त बनायें: आनंदीबेन

लखनऊ। देश में बीमारियां इस कदर बढ़ रही हैं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का इस पर कहना है कि ‘सरकार अपना कार्य कर रही है परन्तु जन सहभागिता जरूरी है। जन सहभागिता बढ़ने से बीमारियां दूर होंगी। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग एक साथ मिलकर कार्य करें।’

दरअसल, राजभवन में उत्तर प्रदेश क्षय निवारक संस्था की वार्षिक समापन बैठक की अध्यक्षता करते हुये आनंदीबेन ने कहा कि स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों को अपने-अपने क्षेत्र में क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को गोद लेना चाहिए। अधिकारियों, गाँवों में प्रधान व उपचार कर रहे चिकित्सकों को भी बच्चों को गोद लेने के कार्यक्रम में सहयोग करना चाहिए। बच्चे जब स्वस्थ होंगे तभी अपनी शिक्षा पूरी कर पायेंगे।

साथ ही उन्होंने बताया कि उनके प्रयास से 25 जनपदों में अब तक 18 वर्ष से कम आयु के 6,310 टीबी रोग से पीड़ित बच्चे गोद लिये गये हैं। श्रीमती पटेल ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही उत्तर प्रदेश को रोग मुक्त प्रदेश बनाया जा सकता है। इसके अलावा उनका कहना ये भी है कि उचित जानकारी, मार्ग दर्शन एवं पैसों के अभाव में बच्चों का उपचार नहीं हो पाता है।

चिकित्सकों एवं शिक्षकों के साथ-साथ रोगी बच्चों के आस-पड़ोस के नागरिकों को भी जोड़े और उनसे बच्चों के उपचार में सहयोग करने को कहें। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी व गोरखपुर जैसे धार्मिक जनपदों में साधु संतों को टीबी रोग से पीड़ित बच्चों को गोद लेने का अनुरोध करें। राज्यपाल ने कहा कि जिन बच्चों को गोद लिया गया है निश्चित समय उपचार के बाद स्वस्थ बच्चों के आकड़ों के साथ अगली बैठक में आयें।

आगे उन्होंने कहा कि निश्चित ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। अध्यक्ष आरसी त्रिपाठी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में क्षय रोग निवारण के लिये अपने स्तर से जागरूकता कार्यक्रम चलायें। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की पूर्ण जांच हो, जिससे उनकी स्वास्थ्य रोग से संबंधित समस्याओं की जानकारी हो सके और उसके अनुसार उनका समुचित उपचार हो। शिक्षकों को विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिससे वे रोगी बच्चों के पोषण हेतु अधिक सजग रहें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...