back to top

अमित शाह ने चुनाव प्रभारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक, तैयारियों पर की चर्चा

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आने वाले समय में कुछ राज्यों में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नताओं के साथ बैठक की और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया तथा रणनीति के बारे में चर्चा की। इस बैठक में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पार्टी के संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल हुए। बैठक में महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली के पार्टी चुनाव प्रभारियों ने भी हिस्सा लिया। इन चारों ही राज्यों में अगले कुछ महीनों में अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं। कुछ समय पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की थी। भाजपा नेतओं के साथ बैठक में शाह ने पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और रणनीति के बारे में चर्चा की।

 

बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद थे जिन्हें क्रमश: दिल्ली और हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसमें पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव और पार्टी उपाध्यक्ष ओम माथुर भी मौजूद थे। यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि माथुर को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के महासचिव अनिल जैन ने कहा कि बैठक में नेताओं ने चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि राज्य नेतृत्व को सुझाव दिया गया है कि प्रतिद्वंद्वी दल से भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नेताओं का मूल्यांकन ठीक ढंग से किया जाए। गौरतलब है कि इस वर्ष के अंत तक हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने हैं। दिल्ली में अगले वर्ष के प्रारंभ में चुनाव हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा,...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...