back to top

कड़ी सुरक्षा के बीच पुरी में भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा

पुरी। ओडिशा के पुरी में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा या रथ वापसी की यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। कोविड-19 की वजह से लोगों के जमा होने से रोकने के लिए प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगाया है। यह कर्फ्यू सोमवार को रात आठ बजे से प्रभावी हुआ और अगले 48 घंटे तक लागू रहेगा। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ पूर्व निर्धारित समय से काफी पहले दोपहर में गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर (जगन्नाथ मंदिर) के लिए रथ पर सवार हुए। इस दौरान सेवादारों ने शंखनाथ किया और घंटे की ध्वनि से माहौल भक्तिमय हो गया।

 

बहुदा यात्रा या वापसी यात्रा भगवान जगन्नाथ की मशूहर रथ यात्रा के नौ दिन बाद होती जिसमें वह अपने जन्मस्थान से वापस लकड़ी के रथ पर सवार होकर जगन्नाथ मंदिर आते हैं। रथ यात्रा का तीन किलोमीटर रास्ता खाली रहा क्योंकि प्रशासन ने स्थानीय लोगों को भी सड़कों पर आने की अनुमति नहीं दी। इसी तरह की पाबंदी 12 जुलाई को वार्षिक रथ यात्रा के दरौन भी लगाई थी। हालांकि राज्य सरकार ने पूरे आयोजन का टीवी चैनल पर सजीव प्रसारण की व्यवस्था की थी।

 

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक इस आयोजन से पहले करीब आठ हजार लोगों की , जिनमें पुलिस, सेवादार और अधिकारी शामिल हैं , आरटी-पीसीआर जांच कराई गई। सिर्फ वे लोग ही आयोजन में शामिल हुए जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...