कंबोडिया-थाईलैंड संघर्ष के बीच भारत ने कंबोडिया में नागरिकों के लिए जारी किया परामर्श

नोम पेन्ह । भारत ने कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर तीन दिन से जारी संघर्ष के बीच कंबोडिया में अपने नागरिकों को शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी। खबरों के अनुसार, बृहस्पतिवार को शुरू हुए संघर्ष में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। थाईलैंड में 19 और कंबोडिया में 13 लोगों की मौत हुई है।

यहां भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में कहा,कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर जारी संघर्ष को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में 855 92881676 नंबर या ईमेल के जरिये संपर्क साधने का भी आग्रह किया। इससे पहले शुक्रवार को भारत ने थाईलैंड में अपने नागरिकों के लिए इसी तरह का परामर्श जारी करके उन्हें सावधानी बरतने और देश के सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी थी।

RELATED ARTICLES

कारगिल विजय दिवस पर लखनऊ में ‘शहीद’ नाटक का भावुक मंचन

लखनऊ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई 2025 को संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश के सहयोग से मदद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा...

प्रो. उमा कांजीलाल बनीं इग्नू की पहली महिला कुलपति, राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोफेसर उमा कांजीलाल को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली का नया कुलपति नियुक्त किया है। प्रो....

RO/ARO परीक्षा: DM लखनऊ ने परीक्षा केंद्रों और चारबाग स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए...