back to top

इजराइल-हमास युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे अमेरिकी छात्र, किया विरोध-प्रदर्शन

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अनेक हिस्सों में छात्र इजराइल-हमास के बीच जारी युद्ध के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क आइवी लीग स्कूल के छात्रों ने इजराइल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू किया था, जो मंगलवार तक एक बड़े आंदोलन में बदल गया।

कोलंबिया विश्वविद्यालय के मैनहट्टन परिसर में प्रदर्शन कर रहे 100 से अधिक छात्रों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किये जाने से ये प्रदर्शन और तेज हो गया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। कोलंबिया में तनाव बढ़ने के कारण विश्वविद्यालय ने शेष सेमेस्टर के लिए आनलाइन क्लास आयोजित करने का फैसला किया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे 133 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था और अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। न्यूयॉर्क शहर के महापौर एरिक एडम्स ने बताया कि इस सप्ताह विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर बोतलों और अन्य वस्तुओं से हमला किया।

कनेक्टिकट में स्थित येल विश्वविद्यालय में छात्रों ने प्रदर्शन रोकने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने 47 छात्रों सहित 60 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। येल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पीटर सलोवी ने बताया कि छात्रों को प्रदर्शन खत्म करने और ट्रस्टी से मिलने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उनसे कई बार प्रदर्शन समाप्त करने के लिए भी कहा गया था लेकिन वे नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को गिरफ्तार किया।

प्रदर्शनकारियों ने मिशिगन विश्वविद्यालय के एन आर्बर परिसर में 30 से अधिक शिविर स्थापित किए, लेकिन मंगलवार को पुलिस द्वारा पुस्तकालय के सामने स्थापित एक शिविर को कुछ घंटों बाद ही हटा दिये जाने के बाद वहां विरोध और तेज हो गया, जिसके बाद पुलिस ने नौ छात्रों को गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...