back to top

सुषमा स्वराज के निधन से अमेरिकी-भारतीय समुदाय में शोक की लहर

ह्यूस्टन: अमेरिका में भारतीय समुदाय ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया और उन्हें दूसरों की परवाह करने वाली और एक असाधारण नेता बताया। स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पडऩे से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं। भारत की सबसे ओजस्वी नेताओं में शामिल स्वराज के आकस्मिक निधन से ह्यूस्टन में रह रहे भारतीय समुदाय के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने स्वराज को करिश्माई और ऊर्जावान नेता तथा एक दृढ़ महिला के तौर पर याद किया। स्वराज ने अपनी विदेश नीति में सहानुभूति और मानवीय रुख अपनाकर काफी ख्याति पाई थीं।

इंडो-अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन के संस्थापक सचिव जगदीप अहलूवालिया ने कहा, उन्हें दुनियाभर में जरुरतमंद भारतीय लोगों के लिए विदेश मंत्रालय और दूतावासों के दरवाजे खोलने में उनके नेतृत्व के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने स्वराज को करिश्माई और दूसरों की परवाह करने वाली नेता के तौर पर याद करते हुए कहा, मैं पहली बार उनसे तब मिला था, जब वह स्वास्थ्य मंत्री थीं। वह दिल्ली में एक टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल हुई थीं और मैंने पाया कि उनसे आसानी से संपर्क किया जा सकता है। अहलूवालिया ने साल 2017 में आई बाढ़ में ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में फंसे 200 भारतीय छात्रों को राहत प्रदान करने में स्वराज के प्रयासों को याद किया। उन्होंने बताया कि जिस तरीके से उन्होंने भारत के महावाणिज्यदूत की मदद से उन्हें बचाने का अभियान चलाया, वह सराहनीय था।

विदेश मंत्री के तौर पर स्वराज भारतीय कूटनीति में दृढ़ता की भावना लेकर आईं और उन्हें विदेशों में रह रहे भारतीयों की शिकायतों का ट्विटर पर जवाब देने के लिए जाना गया। पद्म श्री से सम्मानित एवं ओकलाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सुभाष काक ने कहा, मैं सुषमा स्वराज के असामयिक निधन से बहुत दुखी हूं। अनुकम्पा और काबिलियत की धनी महिला ने पांच वर्ष तक विदेश मंत्री के तौर पर उल्लेखनीय काम किया। सेलिब्रिटी मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना ने ट्वीट किया, न्यूयॉर्क की आपकी हर यात्रा पर आपके लिए खाना पकाने देने के लिए शुक्रिया। मुझे दुनिया जीतने का आशीर्वाद देने के लिए भी आपका शुक्रिया। आप भारत माता की सच्ची संतान थीं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें।

RELATED ARTICLES

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...