back to top

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित एक कॉल सेंटर के परिचालन को बंद करा दिया है।यह कार्वाई कई वर्षों तक चली जांच के बाद की गई, जिसमें पांच जालसाजों को धोखाधड़ी का दोषी ठहराया गया। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के बोस्टन कार्यालय ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जांच के दौरान कॉल सेंटर कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया और बाद में दोषी ठहराया गया।

एफबीआई के अनुसार, इस कॉल सेंटर ने अमेरिका और अन्य देशों में सैकड़ों बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनसे करोड़ों डॉलर की ठगी की। एजेंसी के अनुसार, इस नेटवर्क के संचालन में मदद करने वाले एक कारोबारी समूह के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने अब यह स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने इस बड़े पैमाने पर की गई धोखाधड़ी को नजरअंदाज किया था। रोड आइलैंड डिस्ट्रिक्ट के लिए अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मियामी निवासी 42 वर्षीय एडम यंग और लास वेगास निवासी 33 वर्षीय हैरिसन गेवर्ट्ज ने स्वीकार किया कि वे ऐसा कारोबार संचालित कर थे, जो दूरसंचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराता था जिनमें फोन नंबर, कॉल रूटिंग, कॉल ट्रैकिंग और कॉल फॉरवर्डिंग जैसी सेवाएं शामिल थीं। बयान में कहा गया कि उन्होंने यह भी माना कि तकनीकी सहायता के नाम पर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था।

इसमें कहा गया कि 2020 में शुरू की गई जांच के बाद एडम यंग और हैरिसन गेवर्ट्ज ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस जांच के बूते भारत में पांच जालसाजों और उनकी कॉल रूटिंग कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी को दोषी ठहराया गया। बयान में कहा गया कि भारतीय नागरिक साहिल नारंग, चिराग सचदेवा, अबरार अंजुम और मनीष कुमार को धोखाधड़ी से जुड़े आरोपों में दोषी पाया गया। जांच के दौरान जगमीत सिंह विर्क को भी अमेरिका की नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट आॅफ कैलिफोर्निया की जिला अदालत में दोषी ठहराया गया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर की गई धोखाधड़ी में अमेरिकियों को 2.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जबकि अकेले रोड आइलैंड के निवासियों से कम से कम 57 लाख डॉलर की ठगी की गई।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...

भारतीय वाणिज्य दूतावास अमेरिकी बाजार में निर्यात बढ़ाने के लिए वेबिनार करेगा आयोजित

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास भारतीय निर्यातकों को अपने उत्पाद अमेरिकी बाजार में पहुंचाने के लिए व्यापक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य...