back to top

अलवर सामूहिक बलात्कार कांड: मायावती ने की दोषियों को फांसी की मांग

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान के अलवर में पिछले महीने एक दलित विवाहिता के साथ पांच लोगों द्वारा उसके पति के सामने सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा की मांग की है। मायावती ने शनिवार को मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि अलवर में हुई वारदात ना सिर्फ दलितों बल्कि महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मामला है, लिहाजा इस घटना के अभियुक्तों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी चाहती है कि

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी चाहती है कि उच्चतम न्यायालय इस अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना का स्वत: संज्ञान ले और समयबद्घ सुनवाई कर सख्त कार्वाई करे। मायावती ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को भी घेरते हुए कहा हमारी पार्टी चाहती है कि अदालत पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भी सख्त कार्वाई करे। बसपा प्रमुख ने भीम आर्मी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक तरफ इस संगठन के लोग जहां कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे थे। वहीं चुनाव खत्म होने पर वे जयपुर में अलवर का मामला उठा रहे हैं। हमारी पार्टी के लोग ऐसे संगठनों से जरूर सावधान रहें। मालूम हो कि अलवर जिले में गत 26 अप्रैल को एक विवाहिता के साथ उसके पति के सामने पांच लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने की शर्मनाक घटना सामने आई थी। आरोपियों ने ना सिर्फ घटना का वीडियो बनाया, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया था।

RELATED ARTICLES

रेल यातायात रोके बिना स्टेशनों का पुनर्निर्माण बहुत जटिल काम, 160 स्टेशनों पर पूरा हुआ : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

नयी दिल्ली । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर रेल...

पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल को बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह बम की धमकी भरा कॉल आने के बाद तुरंत आपातकालीन...

डैन्यूब प्रोपर्टीज ने शाहरुख खान के नाम पर पेश की वाणिज्यिक परियोजना,पहले ही दिन सभी इकाइयां बेची

दुबई । रियल एस्टेट कंपनी डैन्यूब प्रोपर्टीज ने अपनी चर्चित वाणिज्यिक परियोजना शाहरुखज बाय डैन्यूब मंगलवार को यहां औपचारिक रूप से पेश की और...

मीशो का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 46 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

नयी दिल्ली। सॉफ्टबैंक के समर्थन वाली ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का शेयर अपने 111 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 46 प्रतिशत से अधिक बढ़त...

हर समस्या का होगा प्रभावी समाधान : मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर...

10 दिसंबर : ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाने वाला दिन

नयी दिल्ली। मानवाधिकार संरक्षण के लिहाज से 10 दिसंबर के दिन का खास महत्व है। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के तौर पर...