back to top

फिल्‍म ‘किंग’ में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय

मुंबई। एक्‍टर अक्षय ओबेरॉय अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के भाई कृष्ण ओबेरॉय के बेटे हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में कास्‍ट किए जाने के बाद से अक्षय ओबेरॉय काफी सुर्खियों में हैं। ‘किंग’ साइन किए जाने के बाद से ही वे काफी खुश और एक्‍साइटेड हैं।

1 जनवरी, 1985 को अमेरिका में न्‍यूजर्सी के मोरिस टाउन में पैदा हुए अक्षय ओबेरॉय ने बाल्टीमोर में जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय में थिएटर आर्ट्स और इकोनॉमिक्‍स में बेचलर की डिग्री हासिल की। उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में स्टेला एडलर और फिर लॉस एंजिल्स में प्लेहाउस वेस्ट में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है।

मुंबई आने के बाद अक्षय ने किशोर नमित कपूर के एक्टिंग इंस्टिटयूट में दाखिला ले लिया। वहां से निकलकर वे जुहू के मशहूर पृथ्वी थिएटर से जुड़कर मकरंद देशपांडे के साथ स्‍टेज करने लगे।

अक्षय ओबेराय ने अपने करियर की शुरूआत कॉमेडी ड्रामा फिल्‍म ‘अमेरिकन चाय’ (2002) से की । उसके बाद राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म ‘इसी लाइफ में…!’ (2010) में पहली बार उन्‍हैं लीड रोल निभाने का अवसर मिला।

इसके बाद वे बिजॉय नांबियार के टीवी शो ‘एमटीवी रश’ (2012) के पहले एपीसोड में नजर आए। बिजॉय नांबियार ने उन्हें सस्‍पेंस थ्रिलर फिल्म, ‘पिज्जा’ (2014) में भी अवसर दिया।

अक्षय अब तक फिल्म ‘पीकू’ (2015) ‘लाल रंग’ (2016) ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ (2019) ‘गैसलाइट’ (2023) ‘फाइटर’ (2024) और वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के मेन लीड वाली शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (2025) जैसी 2 दर्जन से अधिक फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं।

अक्षय ओबेरॉय फिल्‍मों के अलावा आधा दर्जन शोर्ट फिल्‍म और लगभग 16 वेब सीरीज भी कर चुके हैं। वेब सीरीज ‘द टेस्‍ट केस’ (2017), ‘इल्‍लीगल’ (2020), ‘इल्‍लीगल 2’ (2021) ‘इनसाइड एज’ (2021) ‘इल्‍लीगल 3’ (2024) और ‘द ब्रोकन न्‍यूज 2’ (2024) में अक्षय के काम को काफी अधिक पसंद किया गया। अक्षय ओबेरॉय इन दिनों शाहरूख खान की फिल्‍म ‘किंग’ के अलावा ‘टॉक्सिक’, ‘वर्चस्‍व’ ‘टू जीरो वन फोर’ और फिल्म ‘लाल रंग’ (2016) के सीक्वेल की शूटिंग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर वरुणापार जोन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने की समाज के हर वर्ग से अपील- कोई बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी ईश्वर ने सिर्फ शिक्षकों...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

मुख्यमंत्री ने वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर वरुणापार जोन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने की समाज के हर वर्ग से अपील- कोई बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी ईश्वर ने सिर्फ शिक्षकों...

नासिक का एक बुजुर्ग व्यक्ति यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, 121 अश्लील वीडियो मिले

नासिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नासिक में एक बुजुर्ग द्वारा दी गई वसूली की शिकायत की जांच में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया...

सनराइजर्स के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

हैदराबाद।लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज...

पाकिस्तान यूएई की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा: रिपोर्ट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। शषुक्रवार को मीडिया की...

शादी के बाद, शोभिता धूलिपाला के करियर की दूसरी पारी

31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश, के तेनाली, में एक तेलुगु भाषी परिवार में मर्चेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका...

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ ने दो सप्ताह में वैश्विक स्तर पर 1,500 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये...