अखिलेश ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि विकास के लिए वह निरंतर वचनबद्घ रहेंगे। यादव ने ट्वीट किया, उपचुनावों में समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद। विकास के लिए हम निरंतर वचनबद्ध रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लकी यादव ने मल्हनी सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। यह सीट उनके पिता पारस नाथ यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। लकी ने निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह को 4,632 वोटों से हराया था। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के तीन प्रत्याशी जावेद अब्बास (नौगांव सादात) महाराज सिंह डांगर (टुंडला) और ब्रहमशंकर त्रिपाठी (देवरिया) नंबर दो पर रहे थे।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles