back to top

अखिलेश ने डॉ. आंबेडकर को किया नमन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 64वें परिनिर्वाण दिवस पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई तथा संकल्प लिया कि समाजवादी पार्टी डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों के रास्ते पर चलने को प्रतिबद्ध है।

प्रदेश कार्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने दलितों एवं वंचितों के हितों और सम्मान की लड़ाई लड़ी थी। सामाजिक भेदभाव, अन्याय और विषमता के खिलाफ दलित समाज में चेतना जगाने का काम किया था। वे आजीवन संषर्घशील रहे। अपने समाज को उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित हों तथा संघर्ष करो का मंत्र दिया था।

अखिलेश ने कहा वे दलितों के मसीहा थे। भारत के आजाद होने पर देश के संविधान निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य भी उन्होंने किया था। उन्होने कहा कि बाबा साहेब द्वारा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे ले जाने की यात्रा हम सबको एकजुट होकर पूरी करनी है। इस अवसर पर अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, मिठाई लाल भारती, आनन्द भदौरिया, राजेश यादव, दानिश सिद्दीकी, धीरज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...