रेलवे कालोनी हादसे पर अखिलेश ने जताया शोक

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ के आलमबाग में रेलवे कालोनी में मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु हो जाने पर गहरा शोक जताया है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हादसे में पति-पत्नी सतीशचन्द्र और सलोनी के साथ तीन बच्चों हर्षित, हर्षिता और अंश की भी मौत हो गयी। इस पर पार्टी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, कैण्ट विधानसभा अध्यक्ष रीतेश शाहू, जितेन्द्र यादव, संतोष श्रीवास्तव, हिमांशु तिवारी ने मौके पर पहुंचकर दु:ख व्यक्त किया और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग उठायी।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles