back to top

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी की जांच रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

मुंबई। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई और दोनों को शहर के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 46 वर्षीय अभिनेत्री के पति एवं अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इसकी ट्विटर पर पुष्टि की।

अभिनेता ने ट्वीट किया, सौभाग्य से ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दोनों अब घर पर रहेंगी। 44 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह और उनके पिता अमिताभ बच्चन अब भी नानावती अस्पताल के पृथक वार्ड में हैं।

अभिनेता ने ट्वीट किया, मैं और मेरे पिता अब भी अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा। अभिनेत्री और उनकी आठ वर्षीय बेटी को संक्रमित पाए जाने के करीब एक सप्ताह बाद 17 जुलाई को नानावती अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था।

वहीं, अमिताभ और अभिषेक बच्चन 11 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे। पिता-पुत्र अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर साझा करते रहे हैं। मुंबई के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए पृथक-वास में रह रहे मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य के संघर्ष के बारे में बात करते हुए सप्ताहांत में अपने ब्लाग पर लिखा था।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि इस बीमारी से पैदा हुई मानसिक स्थिति रोगी पर भारी पड़ती है क्योंकि उसे मानवीय संपर्क से दूर रखा जाता है। उन्होंने कहा, कोविड-19 मरीज को अस्पताल के अलग वार्ड में रखा जाता है जिससे वह हफ्तों तक दूसरे लोगों को नहीं देख पाता। नर्स और डॉक्टर इलाज के लिए आते हैं और दवाएं देते हैं लेकिन वे हमेशा पीपीई किट्स पहने दिखाई देते हैं।

अमिताभ ने कहा, रात के अंधेरे और ठंडे कमरे में कंपकंपी के बीच मैं गाना गाता हूं…सोने की कोशिश में आंखें बंद करता हूं…आसपास कोई भी नहीं होता। बॉलीवुड अभिनेता ने गत सप्ताह इन खबरों को खारिज कर दिया था कि उनकी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट अंतत: निगेटिव आई है।

RELATED ARTICLES

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...