back to top

ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एअर इंडिया ने अमेरिका की कुछ उड़ानें रद्द कीं

नयी दिल्ली। विमानन कंपनी एअर इंडिया ने ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण बृहस्पतिवार को अमेरिका के लिए कम से कम तीन उड़ानें रद्द कर दीं और यूरोप के लिए कुछ सेवाओं के संचालन में भी देरी होगी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।सूत्र ने बताया कि कम से कम तीन उड़ानों- राष्ट्रीय राजधानी से न्यूयॉर्क एवं नेवार्क के लिए दो तथा मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए एक उड़ान को रद्द कर दिया गया है।

विमानन कंपनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान में उभरती स्थिति, इसके बाद उसके हवाई क्षेत्र के बंद होने और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, क्षेत्र से होकर गुजरने वाली उड़ानें अब वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे देरी हो सकती है। कंपनी ने कहा,एअर इंडिया की वे कुछ उड़ानें रद्द की जा रही हैं जिनका मार्ग बदलना फिलहाल संभव नहीं है।उसने इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया।

एअर इंडिया अमेरिका और यूरोप की उड़ानों के लिए ईरानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करती है और वैकल्पिक मार्ग इराक के हवाई क्षेत्र से होकर उड़ान भरना है। सूत्र ने कहा कि इराक के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से यात्रा अवधि बढ़ जाएगी और विमान के पास अमेरिका के लिए कुछ सेवाओं का संचालन करने के लिए पर्याप्त ईंधन नहीं होगा।पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एअर इंडिया पश्चिम की ओर जाने वाली कई उड़ानों के लिए पहले से ही लंबे मार्ग इस्तेमाल कर रही है।

इंडिगो ने ‘एक्स’ पर लिखा, ईरान द्वारा हवाई क्षेत्र अचानक बंद किए जाने के कारण हमारी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हमारी टीम स्थिति का आकलन करने और प्रभावित यात्रियों को सर्वश्रेष्ठ संभव विकल्प उपलब्ध कराकर उनकी सहायता करने के लिए काम कर रही हैं।स्पाइसजेट ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उसकी कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है और आशंका है कि स्थिति दोनों देशों के बीच संघर्ष में बदल सकती है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...