back to top

अहमद पटेल किए गए सुपुर्द-ए-खाक, राहुल गांधी ने तदफीन में की शिरकत

भरूच। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुजरात के भरूच जिले के उनके पैतृक गांव पिरमण में गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के अहम रणनीतिकार और संकटमोचक की तदफीन (दफन करना) में शिरकत की। पटेल का बुधवार को इंतकाल हो गया था। पटेल की मय्यत (पार्थिव देह) को वडोदरा से पिरमण लाया गया था। इसके बाद सैकड़ों स्थानीय एवं कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में पटेल को मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

कांग्रेस नेता की मय्यत बुधवार रात वडोदरा हवाई अड्डे पहुंची थी और उसे भरूच जिले के अंकलेश्वर शहर में स्थित सरदार पटेल अस्पताल में रखा गया था। गांधी बृहस्पतिवार को सूरत हवाई अड्डे पहुंचे और फिर सड़क के रास्ते से पिरमण गए जहां वह दिवंगत सांसद के परिवार से उनके पुश्तैनी घर में मिले और उन्हें दिलासा दिया। राहुल गांधी ने पटेल की

कब्र पर मिट्टी डाली (जब पार्थिव शरीर को कब्र में रख दिया जाता है तो तदफीन में आए लोग उसकी कब्र पर मिट्टी डालते हैं)। कांग्रेस की प्रमुख सोनिया गांधी ने अपने पूर्व सहयोगी को श्रद्घांजलि देने के लिए फूल भिजवाए थे। पटेल को सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई थी। पटेल की इच्छा के मुताबिक, उन्हें उनके माता-पिता की कब्र के बराबर में दफनाया गया है।

पटेल की तदफीन में गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी राजीव सातव, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला समेत अन्य ने शिरकत की। पटेल (71) का बुधवार को गुडग़ांव के एक अस्पताल में कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं की वजह से इंतकाल हो गया था।

RELATED ARTICLES

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...

नीदरलैंड के आगे नहीं चला भारतीय डिफेंस, विश्व कप में 2-0 से मिली हार

एम्सटेलवीन।एक बार फिर भारतीय गोलकीपरों सविता और बिछू की अगुवाई में भारतीय डिफेंस ने साहसिक प्रदर्शन किया लेकिन पेरिस ओलंपिक और पिछले तीन बार...

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

झारखंड के रामगढ़ में स्टील फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...