back to top

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए तैयार आगरा

आगरा (उत्तर प्रदेश)। ब्रज की संस्कृति और आगरा की स्थापत्य कला की विरासत को दिखाने वाली चित्रों से शहर की दीवारों को सजाने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए कई स्थानों पर विक्टोरियाई शैली वाले लैम्प लगाए गए हैं और ताजमहल के प्रांगण को भी सजाया जा रहा है।

ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम नमस्ते ट्रंप को संबोधित करने के बाद शाम में आगरा आएंगे। आगरा में शहर प्रशासन ने आगरा का बेहतरीन चेहरा दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है। आगरा के संभागीय आयुक्त अनिल कुमार ने बताया, हम पूरी तरह से तैयार हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल को बेहतरीन आगरा दिखाने की इच्छा है।

खेड़ीया हवाईअड्डे पर संभवत: चार बजकर 30 मिनट ट्रंप के आगमन पर सैंकड़ों कलाकार मयूर नृत्य की प्रस्तुति करेंगे। ट्रंप के पहले भारत दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद बढ़ाई गई है। ट्रंप की इस यात्रा के दौरान उनके साथ उनकी बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर समेत कई अमेरिकी अधिकारी 24-25 फरवरी को मौजूद होंगे।

आगरा में ट्रंप परिवार सूर्यास्त से पहले का एक घंटे का समय व्यतीत करेगा। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अधिकारियों ने बताया कि कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस, अर्धसैनिक बल तथा अन्य बल शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के अलावा यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। आगरा के आयुक्त ने कहा कि ट्रंप का काफिला हवाईअड्डे से ताजमहल के बीच 13 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा और इस दौरान रास्ते में हजारों कलाकार विशेष प्रस्तुति के साथ उनका स्वागत करेंगे।

मुख्य शहर में पुरानी सड़कों की मरम्मत हो रही है, सड़क डिवाइडरों को पेंट किया जा रहा है और अवैध बैनरों को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही जिस रास्ते से ट्रंप का काफिला गुजरेगा, वहां की दीवारों पर ब्रज शैली में पेंटिंग की जा रही हैं। वहीं ताजमहल के परिसर में संगमरमर और चूनापत्थर को साफ किया जा रहा है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की मौत के बाद उनकी याद में 17वीं शताब्दी में ताजमहल बनवाया था। इसका निर्माण 20 वर्षों में पूरा हुआ था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

शनि की कुंभ राशि में लगेगा रक्षाबंधन का चंद्रग्रहण

लखनऊ। रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण लग रहा है। जब चंद्र ग्रहण लगेगा तो चंद्रमा शनि की कुंभ राशि में होंगे। ऐसे में इस ग्रहण का...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...