back to top

आगरा : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन युवकों के शव बरामद

आगरा में बृहस्पतिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना नदी में डूबे तीन युवकों के शव शुक्रवार को बरामद कर लिये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि न्यू आगरा थाना क्षेत्र के खासपुर गांव के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान छह युवक डूब गये थे,जिनमें से तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था।

न्यू आगरा थाना के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तीन युवक गहरे पानी में डूब गये थे। सूचना पर प्रशासन ने पूरी रात तलाशी अभियान चलाया और घटना के करीब 18 घंटे बाद एक युवक का शव शुक्रवार को घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर बरामद किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद अन्य दो युवकों के शव भी बरामद कर लिए गए।

कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान रामवरन(20), शिवम (22) और बाबू (21) के तौर पर की गई है और तीनों हरीपर्वत के बुढ़ान सैयद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि शिवम का शव शुक्रवार को घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर मिला। इससे पहले पुलिस उपायुक्त (ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने बताया था कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ युवक डूब गये हैं जिनकी तलाश के लिए पीएसी और एसडीआरएफ को लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...