back to top

केन्द्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शुरू होंगी गतिविधियां : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनलॉक व्यवस्था के तहत आगामी आठ जून से शुरू की जाने वाली गतिविधियों को केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित कराए जाने के गुरुवार को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आठ जून से मिलने वाली छूट के सन्दर्भ में अध्ययन करते हुए पूरी तैयारी के साथ इस व्यवस्था को लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए, पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जाए। राजमार्ग एवं एक्सप्रेस-वे पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) 112 के माध्यम से सघन गश्त सुनिश्चित की जाए। सुरक्षित यातायात पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सामाजिक दूरी बनाए रखने संबंधी नियम का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी भीड़ एकत्रित न होने पाए।

योगी ने निर्देश दिए कि पृथक केन्द्र तथा सामुदायिक रसाई की व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रसाई के माध्यम से श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंदों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था जारी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में स्वस्थ पाए गए श्रमिकों को राशन किट उपलब्ध कराते हुए पृथक रहने के लिए घर भेजा जाए। श्रमिकों को एक हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जिलों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों की कोविड एवं अन्य अस्पतालों की निरीक्षण सम्बन्धी रिपोर्टों की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में उपचार, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि के बेहतर प्रबंध किए जाएं। मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्घ नगर जिले, कानपुर नगर, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद तथा बुलन्दशहर में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन जिलों में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर किया जाए।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...