back to top

अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई जाति-धर्म के आधार पर कतई नहीं : सीएम योगी

  • मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए संबंधित संयुक्त निदेशक एसएन सिंह को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग द्वारा जारी उस विवादास्पद आदेश पर सख्त नाराजगी जताई है, जिसमें ग्रामसभा की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही को जाति विशेष (यादव) और धर्म विशेष (मुस्लिम) से जोड़कर निर्देशित किया गया था। मुख्यमंत्री ने संबंधित आदेश को “पूर्णतः भेदभावपूर्ण और अस्वीकार्य” करार देते हुए उसे तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए संबंधित संयुक्त निदेशक एसएन सिंह को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि इस प्रकार की भाषा और सोच न केवल शासन की नीतियों के विरुद्ध है, बल्कि समाज में विभाजन पैदा करने वाली है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ कार्यवाही पूरी निष्पक्षता, तथ्यों और कानून के अनुसार होनी चाहिए, न कि जाति या धर्म के आधार पर। उन्होंने अधिकारियों को इस प्रकार की गलती की पुनरावृत्ति नहीं होने देने की चेतावनी भी दी है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार समरसता, सामाजिक न्याय और सबके समान अधिकारों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार की नीतियां किसी व्यक्ति, समुदाय या वर्ग के प्रति पूर्वाग्रह से प्रेरित नहीं हो सकतीं। हमारी प्रतिबद्धता संविधान और न्याय की मूल भावना के प्रति है।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...