back to top

मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, पुष्पांजलि व शंखनाद के साथ हुई आरती

पौष पूर्णिमा पर 147वी गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन

नशा मुक्त अभियान 2026 नए वर्ष भर चलाने का संकल्प

विशेष अवधी व भोजपुरी भजन संध्या

लखनऊ। सनातन महासभा की ओर से पौष पूर्णिमा पर सनातन समागम एवं 147 वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती का आयोजन शनिवार को झूलेलाल वाटिका, गोमती तट पर किया गया। मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, पुष्पांजलि व शंखनाद के साथ 07 भव्य मंचो से पूज्य स्वामी आनंद नारायण जी एवं स्वामी धीरेंद्र जी के सानिध्य में हुई। महाआरती में मृदंग, मंजीरा, ढोल, तासे, शंख की ध्वनि से पूरा प्रांगण गुंजायमान रहा। अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया कि महाआरती के पूर्व पूर्णिमा पर नए वर्ष 2026 को नशा मुक्त अभियान वर्ष बनाए जाने को लेकर सामूहिक संकल्प श्री गणेश वंदना के साथ आगे बढ़ाने हेतु चर्चा की गयी।
बाद में रजनी तिवारी व गिरिराज बिहारी द्वारा अवधी भजन संध्या की प्रस्तुति हुई साथ ही शशि गुप्ता, मीरा तिवारी व गीता निगम ने भजन प्रस्तुत किये और महिलाओं व बच्चो ने सनातन संस्कृति के जानने हेतु रामायण, गीता, शरीर विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया और महाआरती का संयोजन कर रहे महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया महाआरती के बाद संकल्पों के साथ 501 दीपो से घाट दीवाली की तरह जगमगा उठा। संचालन प्रवक्ता विकास मिश्र ने किया। अंत में पौष पूर्णिमा पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर 11 सनातन पदाधिकारियों व सदस्यों को गंगाजल व कृपाण व तलवार देकर धर्म विस्तार हेतु संकल्पित कराया गया तथा समाजसेवियो को सम्मानित भी किया गया
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रवि कचरू,सुधांशु शुक्ल, तेजस्वी गिरी, पल्लवी सिंह, अंजनी पांडेय,, एड0 शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संजीव पांडेय, विजय मिश्र, पूनम शर्मा, रेनू सिंह, मधुबाला, अर्जुन द्विवेदी, शोभित सिंह, सुनीता गोस्वामी, रेनू शर्मा, आरती पांडेय,रामकिशोर मिश्र, विजय मिश्र,, विश्वनाथ शुक्ल,मीरा तिवारी,अतुल तिवारी, राकेश अग्रवाल,अंजलि तिवारी शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...