back to top

गोंडा में सिरफिरे युवक ने की पत्नी और ससुर की हत्या

गोंडा। गोंडा जिले के परसपुर क्षेत्र में सोमवार को एक सिरफिरे युवक ने मायके में रह रही अपनी पत्नी तथा ससुर की हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के राजापुर निवासी मंगल (58) ने लगभग आठ वर्ष पहले बेटी संगीता (28) की शादी तरबगंज क्षेत्र के बकसैला निवासी पवन प्रजापति (32) के साथ की थी।

उन्होंने बताया कि संगीता अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी और मां की मृत्यु के बाद वह पिछले तीन वर्षों से पिता की देखभाल के लिए मायके में ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि पवन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और वह कई बार पत्नी को अपने साथ ले जाने की बात करता लेकिन संगीता पिता की देखभाल का हवाला देकर साथ जाने से मना कर देती थी। उन्होंने बताया कि पवन को संदेह होने लगा कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी की मृत्यु के बाद मंगल ने अपनी कुछ जमीन पवन और संगीता के नाम कर दी थी लेकिन बाद में इसी संपत्ति को लेकर पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह पवन ससुराल पहुंचा और घर के भीतर खाना बना रही पत्नी से झगड़ा करने लगा और गुस्से में उसने बिजली के तार से पत्नी को कई झटके दिए। उन्होंने बताया कि घर में बेटी की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे मंगल का भी उसने गला दबा दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अर्धबेहोशी की हालत में मंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया और उपचार के दौरान मंगल की भी मौत हो गई। त्रिपाठी ने कहा कि घटना के समय शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और भाग रहे आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्नलगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक दावाच्या ने बताया कि मृतकों के शरीर पर प्रत्यक्ष चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...