back to top

संन्यासी का धर्म ही उसकी संपत्ति और राष्ट्र ही उसका स्वाभिमान होता है : CM योगी

लखनऊ/सोनीपत (हरियाणा)। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक योगी, संत और संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। उन्होंने कहा कि संन्यासी की कोई व्यक्तिगत संपत्ति नहीं होती, उसका धर्म ही उसकी संपत्ति और राष्ट्र ही उसका स्वाभिमान होता है।

सोनीपत में आयोजित मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह एवं आठ महंतों के भव्य भंडारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सनातन धर्म की आड़ में उसे कमजोर करने की साजिशें रचने वाले कालनेमि तत्व समाज के लिए खतरा हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि धर्म के विरुद्ध आचरण करने वाले तत्व न केवल सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक विरासत पर भी आघात करते हैं।उन्होंने संत परंपरा को राष्ट्र और धर्म की रक्षा का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

गौरतलब है कि प्रयागराज माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या महास्नान पर्व के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के संगम स्नान से वंचित रहने का मामला गरमा गया है। इसको लेकर शंकराचार्य के मौन व्रत धारण करने की खबर सामने आ रही है।दावा किया जा रहा है कि रविवार की घटना के बाद से ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अन्न-जल का त्याग कर दिया है।

वहीं, माघ मेला क्षेत्र स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को रोके जाने का मामला गरमाया रहा। इसको लेकर चर्चा होती रही। पुलिस-प्रशासन की ओर से शंकराचार्य की पालकी को रोकने की घटना के बाद से ही उनका गुस्सा भड़का हुआ है।

RELATED ARTICLES

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...