back to top

अयोध्या : राम मंदिर को आरडीएक्स से उड़ाने के लिए युवक को पाकिस्तान से आया मैसेज, मामला दर्ज

मुंबई । उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर को उड़ाने का मैसेज बीड जिले के एक युवक को सीधे पाकिस्तान से आया था। इस मामले में युवक ने शिरुर कासर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। इस मामले की छानबीन शिरुर कासर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कथित तौर पर पाकिस्तान से इस मैसेज में शिकायतकर्ता युवक को मंदिर उड़ाने के लिए एक लाख रुपये की पेशकश की गई है और संदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि साजिश में शामिल होने के लिए 50 और लोगों की आवश्यकता है। इस पूरे मामले ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैसेज की ऑडियो क्लिप में संदिग्ध ने कहा है कि “बताओ, हमारा साथ दो, अपना मुंह खोलो, तुह्मे रकम चाहिए।

अयोध्या के मंदिर को आरडीएक्स से उड़ाना है। इस काम के लिए हमें पचास आदमी चाहिए, आरडीएक्स पहुंच जाएगा। जो काम करेगा उसे एक-एक लाख मिलेंगे। अगर नहीं कर पाए तो कोई और नंबर दे सकते हो।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता युवक को विश्वास दिलाने के लिए संदिग्ध ने कराची में स्थित एक स्थान का लोकेशन भी भेजा है। इस मैसेज वाले अज्ञात शख्स के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और की गहन छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

सांसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे,पैलेट गन केस पर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेलेट गन मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...