back to top

उप्र में कोरोना संक्रमण के 93 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर 2,859 हुई

-1862 एक्टिव केसेस, 944 डिस्चार्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नये मामले आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 65 जिलों से संक्रमण के 93 नए मामले सामने आये हैं। इसके साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2859 पहुंच गयी है। इसी के साथ प्रदेश में संक्रमण के अब कुल 1862 एक्टिव केस हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी के साथ संयुक्त प्रेससवार्ता में बताया कि अब तक 944 लोग स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन 65 जिलों से संक्रमण के मामले आये हैं, उनमे से पांच जनपदों में संक्रमण का एक भी एक्टिव केस नहीं है।

प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 20 लैब चल रही हैं, जिनमे सैंपलों की जांच की जा रही है। सोमवार को कुल 3355 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे और 3521 टेस्ट हुए। पूल टेस्टिंग के तहत 1044 सैंपल के 300 पूल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमे से 34 पॉजिटिव आये हैं। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग में एक लैंडमार्क प्राप्त है, जिसमे सभी सरकारी और प्राइवेट लैब में कुल मिलाकर अब तक 101630 सैंपल टेस्ट किये जा चुके हैं।

प्रमुख सचिव ने बताया कि जो प्रवासी मजदूर आ रहे हैं, उनके लिए बड़ी संख्या में मेडिकल टीम लगायी गयी हैं ताकि उनकी तुरंत जांच या स्क्रीनिंग हो सके। जांच के बाद प्रोटोकॉल के हिसाब से तय किया जा रहा है कि उनको होम या फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखना है या आइसोलेशन में। उन्होंने बताया कि चिकित्सीय सलाह के लिए स्वास्थ्य विभाग का टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 लगातार काम कर रहा है। इसमें अगर किसी व्यक्ति को अपने अंदर संक्रमण का एक भी लक्षण लगता है या संदेह है तो वह इस नंबर पर कॉल करके क्या करना है इसके बारे में सलाह ले सकता है। टोल फ्री नंबर पर अन्य मेडिकल सेवाओं के लिए भी परामर्श किया जा सकता है। कॉल करने पर व्यक्ति को डॉक्टर से तुरंत लिंक कर दिया जायेगा। टेली-मेडिसिन की सुविधा सभी जिलों में भी उपलब्ध है।

प्रसाद ने बताया कि ट्रेनिंग के बाद प्रदेश में 660 प्राइवेट हॉस्पिटल्स ने आवश्यक और इमरजेंसी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश भर में जितने भी सरकारी जिला, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज हैं वहां पर आवश्यक और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने एक बार फिर से अपील करी की कोरोना से घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह संक्रामक बीमारी है और किसी को भी हो सकती है। इसमें कोई स्टिग्मा नहीं है, घबराने की जरुरत नहीं है। 80-85 प्रतिशत लोग अपने आप से ही ठीक हो जा रहें हैं, हम सिर्फ उनको आइसोलेशन में रख रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...