back to top

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 871 नए मामले, 15 और की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 15 और लोगों की मौत होने के साथ प्रदेश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 8,379 हो गई है। वहीं, इस अवधि में राज्य में 871 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि विगत 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 1,263 मरीज ठीक हुए है जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 5,64,541 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में कुल 13,831 उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें 1,291मरीज निजी चिकित्सालयों में अपना उपचार करा रहे हैं जबकि 5,924 मरीज गृह एकांतवास में हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों के ठीक होने की दर अब 96.21 प्रतिशत हो गई है।

प्रसाद के मुताबिक प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1.44 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अबतक कुल 2.40 करोड़ से ज्यादा नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार (दो जनवरी) को लखनऊ के छह स्थानों (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मॉल और मलिहाबाद, सहारा हॉस्पिटल, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, राम मनोहर लोहिया तथा संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई)) में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन अभियान) किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में पांच जनवरी से ड्राई रन अभियान चलेगा।

प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण की तैयारियां चल रही है, जिसके अंतर्गत परिवहन का विस्तार, और भंडारण की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार सर्वाधिक लखनऊ में 152 नए मामले आए। इसके अलावा वाराणसी में 47 और गाज़ियाबाद में 41 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में लखनऊ, मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले में दो-दो मरीजों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...