back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 74 नए मामले, एक की मौत

-प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 3145 पहुंची, अब तक 63 की मृत्यु

-संक्रमण के एक्टिव मामलों में आयी कमी : प्रमुख सचिव स्वास्थ्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन-ब-दिन ऊपर जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 68 जिलों से संक्रमण के 74 नए मामले सामने आये हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3145 हो गयी है। प्रदेश में संक्रमण से एक और मरीज़ की मृत्यु हो गयी है। अब तक सूबे में संक्रमण से 63 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय प्रदेश में संक्रमण के 1821 एक्टिव केस हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के साथ संयुक्त प्रेससवार्ता में बताया कि जिन 68 जिलों से संक्रमण के नए मामले सामने आये हैं उनमे से 9 में एक भी इन्फेक्शन का एक भी एक्टिव केस नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक 1261 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

प्रसाद ने कहा कि एक विशेष बात जो सामने आयी है, उसमे पाया जा रहा है कि एक्टिव मामलों की संख्या में कुछ कमी आयी है। 4 मई को प्रदेश में संक्रमण के 1939 एक्टिव मामले थे, जो 6 मई तक घट कर 1831 हो गए। आज इनकी संख्या थोड़ी और गिर कर 1821 हो गयी है। इसके साथ डिस्चार्ज और रिकवरी भी ज़्यादा हुई हैं। उन्होंने बताया कि आज की तारिख में राष्ट्रीय रिकवरी की दर 29.35 प्रतिशत है। इसकी तुलना में प्रदेश का रिकवरी रेट 40.9 फीसदी चल रहा है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश में सर्विलांस का काम लगातार चल रहा है। अब तक 60147 मेडिकल टीमों द्वारा 50.43 लाख से ज़्यादा घरों का सर्वे किया जा चुका है। सर्विलांस के दौरान अब तक 2.52 करोड़ से ज़्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गयी और उनसे संपर्क करके उनका हाल-चाल पूछा गया है। जहां भी किसी व्यक्ति के अंदर संक्रमण के लक्षण पाये गए हैं, उसको तत्काल रिपोर्ट करके जांच और क्वारंटाइन की कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया की इस समय 1885 लोग आइसोलेशन वार्ड में और 9575 लोग फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखे गए हैं।

RELATED ARTICLES

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...

लखनऊ को मिलेगी गोमती एक्सप्रेस-वे और नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात

एक्सप्रेस-वे से उत्तराखंड नैनीताल और नेपाल सीमा से सीधे जुडे़गा लखनऊ,एससीआर व एलडीए विजन-2036 के तहत 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का खाका...

सीएम योगी बोले- पहले बेटी और व्यापारी असुरक्षित थे, आज यूपी निवेशकों की पहली पसंद

हनुमानगढ़ी जैसे पवित्र स्थल पर नमाज पढ़वाने का कुत्सित प्रयास करने वाले बना रहे हिंदू धामों को निशाना 'बीमारू' मानसिकता से उबरकर 9 वर्षों में...

स्पेन 16 साल बाद फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचा,सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया

भोपाल। स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर...