back to top

महाशक्ति का गौरव

अखण्ड राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ चुके भारत ने गुरुवार को 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। आजादी के पहले देश का नक्शा और अधिक विस्तृत था जो विभाजन और बाद के युद्धों में सिमटता गया। किसी राष्ट्र के लिए इससे अधिक अपमान जनक और क्या हो सकता है कि बलपूर्वक उसकी सीमाएं बदल दी जाएं। राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान जब भारत आजाद दुनिया में अपना मुकाम हासिल करने का ख्वाब देख ही रहा था तो 15 अगस्त 1947 से ठीक एक दिन पहले विभाजन और साम्प्रदायिक हिंसा का जख्म देश को झेलना पड़ा। 1948 में पाकिस्तान ने कश्मीर का एक-तिहाई से अधिक हिस्सा कब्जा लिया और 1962 के युद्ध में चीन ने भारत के बड़े भूभाग को कब्जा कर लिया। अन्तर्राष्ट्रीय साजिश, युद्ध, जय-पराजय, कूटनीतिक सफलता-असफलता के टेढे-मेढे रास्तों से आगे बढ़ता हुआ 2019 का भारत उस मुकाम पर पहुंच चुका है जहां उसके पास विपुल आर्थिक संसाधन, विशाल सैन्य शक्ति, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सक्षम व निर्णायक नेतृत्व सब कुछ है। सात दशक की विकास यात्रा के बाद देश को यह मुकाम हासिल हुआ है।

 

 

आज भारत को किसी देश की धमकियों, कूटनीतिक विरोधों, अंतर्राष्ट्रीय साजिशों या छोटी-मोटी आर्थिक पाबंदियों से डरने की जरूरत नहीं, लेकिन हमारी चुनौतियां भी बहुत जटिल हैं। अगले एक दशक में भारत किस मुकाम पर होगा, यह बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि देश अपने आंतरिक मसलों को कैसे सुलझाता है। देश के सामने बेतहाशा बढ़ती आबादी, बेरोजगार नौजवान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विशेषकर उद्यमिता और स्किल्ड एजुकेशन की कमी, कुपोषण, बीमारी, राष्ट्रीय विकास में सभी वर्ग व लिंगों की समान भागीदारी न होना और ग्लोबल वार्मिक व पर्यावरण का संकट बड़ी चुनौतियां हैं। ये चुनौतियां न सिर्फ हमारे विकास को बाधित करती हैं बल्कि राष्ट्र अपने साझा प्रयासों से जो कुछ प्रगति दर्ज भी करता है, उसको भी निष्फल बना देती हैं। राष्ट्रहित, कानून द्वारा कुप्रथाओं के शमन, सामाजिक और व्यापक लैंगिंग समानता जैसे मुद्दों पर घरेलू राजनीतिक चिकचिक भी एक समस्या ही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और सक्षम व निर्णायक नेतृत्व के एक बेहतरीन दौर में है। ऐसे में ये चुनौतियां इतनी बड़ी नहीं हैं जिनका समाधान नहीं हो सकता है।

 

पिछले तीन सप्ताह में इस देश ने तीन ऐसे कार्य किये जो ऐतिहासिक महत्व के साथ सामाजिक, राजनीतिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक और कूटनीति के क्षेत्र में बड़े परिवर्तन के वाहक बनेंगे। 22 जुलाई को चन्द्रयान-2 ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी, 29 जुलाई को नारी गरिमा को प्रतिष्ठित करने वाले तीन तलाक बिल को संसद ने स्वीकृति दी और 5 अगस्त को राष्ट्रीय एकीकरण में खलल डालने वाले कानून को निष्प्रभावी किया गया। यह सही है कि जब हम स्वतंत्रता दिवस बना रहे हैं, ठीक उसी समय देश बाढ़, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और आतंरिक मोर्चे के साथ सीमा पर चुनौती का सामना कर रहा है। लेकिन इन चुनौतियों से संकल्प बाधित नहीं होते। भारत को अगले एक दशक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सैनिक एवं आर्थिक क्षेत्र में महाशक्ति बनने की दिशा में संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

जीवन में कर्म और ज्ञान दोनों का सामंजस बेहद जरूरी: अनंतानंद सरस्वती

धर्म का अर्थ अपने कर्तव्य को नैतिकता से निभानालखनऊ। ज्ञान और कर्म साथ चलते हैं ज्ञान के साथ किया गया कर्म ही हमें मुक्ति...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...