back to top

मेडिकल कॉलेजों में 15 अगस्त तक तैयार होंगे 6700 पीकू बेड

  • प्रदेश सरकार ने वितरित की 35 लाख से अधिक दवा किट
  • आठ हजार से अधिक पैरामेडिकल स्टॉफ का हुआ स्किल डेवलपमेंट

विशेष संवाददाता
लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की प्रदेश सरकार की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर को बच्चों के लिए खतरनाक बता रहे हैं। ऐसे में बच्चों को बेहतर इलाज देने के लिए सरकार हर जिले में स्थित मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट पीकू व न्यूरमेटिक इंसेंटिव केयर यूनिट नीकू तैयार करा रही है। 15 अगस्त तक प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 6700 पीकू/नीकू बेड तैयार हो जायेंगे, जबकि 6500 बेड तैयार किये जा चुके हैं। इसके अलावा सर्विलांस टीम को और मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए बच्चों लिए खास तरह के पीडियॉट्रिक आईसीयू तैयार करा रही है। इनमें बच्चों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करायी गयी है। सभी बेडों पर वेंटिलेटर की व्यवस्था है।

प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अभी तक 6500 पीकू बैड तैयार हो चुके हैं। 15 अगस्तक तक 6700 बेड तैयार हो जायेंगे। अस्पततालों में बच्चों के लिए बनाये जा रहे वार्डों में घर जैसा माहौल देने के लिए अंदर की दीवारों पर कार्टून करेक्टर बनाये जा रहे हैं। बच्चों के लिए खिलौने, ड्राइंग बुक्स आदि की व्यवस्था भी की गयी है।

प्रदेश सरकार 72 हजार से अधिक निगरानी समितियों के माध्यम से 18 साल से कम उम्र तक के किशोरों को दवा किट का वितरण कर रही है। सरकार की ओर से अब तक 35 लाख दवा किटों का वितरण किया जा चुका है। यह दवा किट निगरानी समितियों के माध्यम से 18 साल से कम उम्र के कोरोना लक्षण युक्त बच्चों को दी जा रही है । दवा के लिए चार वर्गों में (0-1 वर्ष, 1-5 वर्ष, 5-12 वर्ष तथा 12-18 वर्ष ) बांटकर किट तैयार की गयी है।

0 से एक साल तक के बच्चों के लिए पैरासिटामॉल ड्राप, मल्टी विटामिन ड्राप और ओआरएस का पैकेट, एक से पांच वर्ष वाले बच्चे की किट में पैरासिटामॉल सीरप, मल्टी विटामिन सीरप और ओआरएस पैकेट रहेगा। पांच से 12 साल की उम्र वालों के लिए पैरासिटामॉल, मल्टी विटामिन टैबलेट ओआरएस पैकेट के साथ आइवरमेक्टिन छह मिलाग्राम भी दी जायेगी। इसे तीन दिन लेना होगा।

सरकार की ओर से डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ को कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए विशेष ट्रेनिंग भी दी जा रही है। सरकार अब तक 4600 डाक्टॉरों को विशेष ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में तैनात 8653 पैरा मेडिकल स्टॉवफ इसमें वार्ड ब्वॉय, नर्स, तकनीशियन आदि की स्किल डेवलपमेंट का काम किया जा रहा है। वहीं, प्रदेश में तीसरी लहर को देखते हुए 548 आक्सीजन प्लांट भी बनवाये जा रहे हैं। इनमें से 239 आक्सीजन प्लांगट चालू भी हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...